फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gurukul children in the first creates history

गुरुकुल के बच्चों ने पहली बार में ही रचा इतिहास

Sun, 29 May 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 29 May 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Gurukul children in the first creates history
रिजल्ट मिलने के बाद प्रसन्न मुद्रा में पिथौरागढ़ गुरुकुल के बच्चे - फोटो : अमर उजाला

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल से इस बार सीबीएसई परीक्षा में पहला बैच शामिल हुआ। पहली बार में ही विद्यालय के बच्चों ने इतिहास रच दिया। सोमवार को अभिभावकों की ओर से सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। रविवार को विद्यालय में सफल बच्चों ने जश्न मनाया। विद्यालय के प्रबंधक रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि विद्यालय के सभी बच्चे बेहतर ग्रेड में पास हुए। ममता चैंसिर ने 10 ग्रेड, वंदना गिरी और काजल जोशी ने 9 ग्रेड अंकों के साथ परीक्षा पास की। अन्य सभी बच्चे 8 ग्रेड अंक के साथ पास हुए।

विज्ञापन


एपीएस के 15 बच्चों को 10 ग्रेड
जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) के 15 बच्चों ने 10 ग्रेड अंक हासिल किए। इनमें मुकेश साह, अभिषेक कुमार, सौरभ गोयल, रोशनी, मोहित कन्याल, आशीष खनका, गौतम चंद, गुंजन बिष्ट, कुलदीप नाथ, भावेश कर्नाटक, दिव्यांशु बिष्ट, प्रांजल पंत, शुभम पांडे, ललित धामी, आकांक्षा बिष्ट शामिल हैं। विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर राकेश मनोचा और प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के स्टाफ के मेहनत की सराहना की है।
विज्ञापन


महर्षि के चार बच्चों को मिली 10 ग्रेड
महर्षि विद्या मंदिर के चार बच्चों ने 10 ग्रेड हासिल की है, इनमें कविता वल्दिया, अंजू कोरंगा, निशा भट्ट और राहुल बोरा शामिल है। प्रधानाचार्य संजीव पांडे ने बताया कि 12 बच्चों को 9 ग्रेड प्वाइंट मिले। विद्यालय के कुल 85 बच्चों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी। सभी सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमालया स्कूल में भी चार को 10 ग्रेड
हिमालया पब्लिक स्कूल जगदंबा कालोनी का हाईस्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। पूजा बिष्ट, ज्योति रावत, चंचल चौहान और अनिल भट्ट ने 10 ग्रेड अंक प्राप्त किए। प्रबंधक ने बताया कि अन्य सभी बच्चे ग्रेड 8 से अधिक अंकों के साथ पास हुए हैं।

गांव की बेटी ने हासिल की 10 ग्रेड
मुनस्यारी तहसील के दूरस्थ बोथी उछैती गांव से जिला मुख्यालय आकर निखिलेश्वर चिल्ड्रेन एकेडमी में पढ़ रही अनीता दानू ने सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में 10 ग्रेड अंक प्राप्त किए हैं। अनीता के पिता गणेश सिंह दानू की मदकोट में दुकान है। अनीता ने कहा कि वह इंटर में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और अभी से पढ़ाई शुरू कर रही है। 

ग्रीनवैली स्कूल में बालिकाओं का दबदबा
ग्रीनवैली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट मनोज कुमार जोशी, प्रधानाचार्य रंजना भट्ट और प्रशासनिक अधिकारी बेला भट्ट ने बताया कि विद्यालय के पहले बैच ने हाईस्कूल की परीक्षा दी। अंकिता शर्मा, करुणा धामी, दीपा धामी, कंचन भट्ट, प्रियंका मलड़ा ने ग्रेड 10 हासिल किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत से ही यह कामयाबी मिली है।


नवोदय में पांच बच्चों को मिली 10 ग्रेड
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य एचएस जीना ने बताया कि इस बार 36 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी, इनमें चंदन मेहरा, दिव्यांशु भट्ट, रोशन धामी, विजय मखौलिया और शुभम पुनेठा ने ग्रेड 10 प्राप्त किया। विद्यालय के सभी बच्चों ने परीक्षा पास की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed