फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gurga Panchayat Panchgoli has been in power for five days

ग्राम पंचायत तुरगोली में पांच दिन से बिजली गुल

Fri, 21 Sep 2018 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Fri, 21 Sep 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
Gurga Panchayat Panchgoli has been in power for five days
थल में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते युवा - फोटो : अमर उजाला

ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्राम पंचायत तुरगोली में पांच दिनों से बिजली गुल है। इससे आक्रोशित युवाओं ने विद्युत विभाग के गोचर उपखंड पहुंचकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


गैरा, बसौरा, रिठायत, अफरौड़ा, खालीधार, पंत्याली, रछितया और गनतौला को विद्युतापूर्ति करने वाले दो ट्रांसफार्मर फुंके हुए हैं। विभाग को ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी देने के पांच दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे भड़के युवाओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान विभाग के अवर अभियंता मुकेश सिंह नाचनी गए थे। उन्होंने फोन पर वार्ता में बताया कि दोनों ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए रुद्रपुर भेजे गए हैं। ठेकेदार द्वारा पांच दिन में ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही है।
विज्ञापन


इस पर गुस्साए युवाओं ने ठेकेदार से भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। युवाओं का कहना है कि गांवों की बिजली गुल होने से रात में वन्य जीवों का भी खतरा बना है। प्रदर्शन करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश सिंह कन्याल, हरीश सिंह गुरुंग, उम्मेद सिंह सामंत, भूपेंद्र सिंह गुरुंग, कुंदन सिंह, नवीन सिंह, दीपक सिंह, मनीष सिंह, जगदीश राम, प्रकाश सिंह, मोनू सामंत आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed