{"_id":"57618a1c4f1c1b4b5c11b85e","slug":"gunji-and-milam-for-rent-helicopter-lowered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंजी और मिलम के लिए हेलीकॉप्टर का किराया घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंजी और मिलम के लिए हेलीकॉप्टर का किराया घटा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 15 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने धारचूला से गुंजी, गर्ब्यांग और मुनस्यारी से मिलम के लिए हेलीकॉप्टर का किराया कम करने का आदेश जारी कर दिया है। अब हेलीकॉप्टर से सफर करने वाले हर यात्री से एक तरफ का टैक्स सहित सिर्फ 3000 रुपये लिया जाएगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से जारी आदेश जिला प्रशासन को मिल गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने बताया कि किराया कम करने का आदेश तत्काल लागू हो गया है। उधर, वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने बताया कि अब तक गुंजी, गर्ब्यांग, मिलम जाने वाले यात्रियों से टैक्स सहित 5750 रुपये एक तरफ के लिए जा रहे थे। यह राशि ज्यादा होने से कई लोग यात्रा नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से किराया कम करने के लिए आग्रह किया गया था।
विज्ञापन
धामी ने यह भी बताया कि धारचूला से कुटी, तीदांग और मुनस्यारी से नामिक के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी गई है, जो लोग इन स्थानों को जाना चाहेंगे, उनको सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब लोगों को सस्ती सेवा का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन