फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Guest teacher collective holiday landed on the street

सामूहिक अवकाश लेकर सड़क पर उतरे अतिथि शिक्षक

Sat, 05 Nov 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/बेड़ीनाग Updated Sat, 05 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Guest teacher collective holiday landed on the street
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते अतिथि शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विभागीय संविदा पर रखने की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश लेकर कार्य बहिष्कार किया। जिला मुख्यालय में प्रदर्शन तो गंगोलीहाट, बेड़ीनाग में धरना दिया।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में अतिथि शिक्षक संगठन के जिला महामंत्री घनश्याम जोशी के नेतृत्व में अतिथि शिक्षकों ने जिलाधिकारी और मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। साथ ही सामूहिक अवकाश का पत्र सौंपा। इन लोगों का कहना है कि सरकार यदि उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नीति नहीं बनाती है तो हड़ताल जारी रहेगी। बताया कि अतिथि शिक्षकों का एक शिष्टमंडल देहरादून में चल रहे आंदोलन में शिरकत करने के लिए रवाना हो गया है। प्रदर्शन में मनोज पांडेय, दीक्षा जोशी, प्रकाश पांडेय, अनुपमा महर, निकांक्षा चंद, सविता पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन


गंगोलीहाट में अतिथि शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष शंकर परगांई के नेतृत्व में अतिथि शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में धरना दिया। भगवान जरमाल, विजय सिंह, प्रेमा बिष्ट, अनीता सिंह, पंकज उप्रेती आदि धरने पर बैठे। विधायक नारायण राम आर्य ने धरनास्थल पर पहुंचकर कहा कि सरकार अतिथि शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रयासरत है। ज्येष्ठ प्रमुख मीना गंगोला ने सरकार पर अतिथि शिक्षकों के मामले में गंभीर न होने का आरोप लगाया। कल्याण सिंह धानिक, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कुमाऊं सह संयोजक भुवन चंद्र, सर्वजीत राम ने समर्थन दिया। बेड़ीनाग में अतिथि शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद नेगी के नेतृत्व में गोविंद उपाध्याय, धर्मेंद्र साह, विनोद महरा, रजनीश पाठक आदि ने धरना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed