फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ground-Pithoragarh road debris coming off six hours

मलबा आने से थल-पिथौरागढ़ रोड छह घंटे बंद

Wed, 15 Jun 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Wed, 15 Jun 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Ground-Pithoragarh road debris coming off six hours
थल-सातशिलिंग मोटरमार्ग पर गिरा मलबा - फोटो : अमर उजाला

बुधवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के दौरान थल-सातशिलिंग रोड पर यहां से एक किलोमीटर की दूरी पर भारी मलबा पट गया। इस कारण सुबह पांच बजे से 11 बजे तक इस रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। पिथौरागढ़ डेयरी से थल को दूध लाने वाला वाहन और मुनस्यारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे कई सरकारी विभागों की गाड़ियां काफी देर तक फंसी रही।

विज्ञापन


इलाके में बुधवार सुबह भारी बारिश थी। थल-सातशिलिंग रोड के चौड़ीकरण के दौरान बरती गई लापरवाही का नतीजा अब सामने आने लगा है। कई जगह चट्टान सड़क की तरफ लटकी हैं। इनके हल्की बारिश में ही गिरने का खतरा बना है। थल से पिथौरागढ़ को जाने वाली और पिथौरागढ़ से थल को आने वाले सभी वाहन काफी देर तक फंसे रहे। बाद में लोनिवि ने अपनी जेसीबी भेजकर सड़क से मलबा और पत्थरों को हटाया, तब जाकर यातायात बहाल हो पाया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि थल से पिथौरागढ़ के बीच 50 किलोमीटर लंबी यह सड़क कई जगह बेहद खतरनाक हो गई है। हाल ही में बनाई गई दीवारें धंसने लगी हैं। सड़क से पानी के निकास का इंतजाम नहीं किया गया है। ऐसे में किसी भी वक्त यह सड़क बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-2.2 एमएम
गंगोलीहाट-1.0 एमएम
बेड़ीनाग-11.0 एमएम
डीडीहाट-34.0 एमएम
मुनस्यारी-10.0 एमएम
धारचूला-3.5 एमएम

भारी बारिश का अलर्ट अभी जारी
पिथौरागढ़। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने जिले में अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में मध्यम और तेज बारिश होने के लिए फिर से अलर्ट जारी किया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा ने बताया कि खराब मौसम के दौरान यात्रा करने में सावधानी बरती जाए। इसके अलावा नदी के किनारे जाने की कोशिश न की जाए। सभी तहसीलों को बारिश के दौरान सतर्क रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed