फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Great blessings to take the blessings of Goddess Goddess

गढ़मेश्वर देवता का आशीर्वाद लेने उमड़ा सैलाब

Thu, 22 Nov 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 22 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Great blessings to take the blessings of Goddess Goddess
गढ़मेश्वर देवता का आशीर्वाद लेने उमड़ा सैलाब - फोटो : अमर उजाला

जिले की नेपाल सीमा से लगे रुम शकुन गांव में गढ़मेश्वर देवता के मंदिर में विशाल मेला लगा। देश के कोने-कोने में बसे ग्रामीणों ने गांव पहुंचकर अपने आराध्य देवता की पूजा-अर्चना की। देव डंगरियों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


रुम शकुन गांव स्थित गढ़मेश्वर देवता की हर साल पूजा की जाती है। शिव रूप में गढ़मेश्वर देवता की पूजा की जाती है। इस पूजा में भाग लेने के लिए देश के अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले सभी परिवार हर साल गांव पहुंचते हैं। बुधवार शाम सकुन गांव से देव डोला रुम गांव लाया गया। बृहस्पतिवार सुबह जयकारों के बीच देव डोले को तीन किमी की खड़ी चढ़ाई में मंदिर तक ले जाया गया।
विज्ञापन


कठिन और खड़ी चढ़ाई होने के बावजूद श्रद्धालुओं ने चट्टानी रास्ते को सकुशल पार किया। इसके बाद मंदिर में पूजा- अर्चना हुई। देव डंगरियों ने सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिए। मंदिर में भंडारे का आयोजन कर सभी को प्रसाद बांटा गया। आयोजन में दिनेश सिंह रुमाल, गढ़मेश्वर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष देवराज सिंह रुमाल, भूपेंद्र सिंह, हिमांशु बिष्ट, श्याम सिंह रुमाल आदि का सहयोग रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed