फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Govind and Hemalatha were the top performers in the under-14 boys cross country category

Pithoragarh News: अंडर-14 बालक वर्ग की क्रॉस कंट्री में गोविंद और हेमलता रहे अव्वल

Thu, 14 Aug 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 14 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Govind and Hemalatha were the top performers in the under-14 boys cross country category
पिथौरागढ़ में आयोजित क्रास कंट्री दौड़ में शामिल ​खिलाड़ी। स्रोत:खेल विभाग।
पिथौरागढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-14 और अंडर-18 वर्ग के बालक-बालिकाओं की क्राॅस कंट्री का आयोजन किया गया। 163 धावकों ने उत्साह के साथ दौड़ में भाग लेते हुए दमखम दिखाया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा और जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर क्रॉस कंट्री का शुभारंभ किया। अंडर-14 बालक वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में गोविंद सिंह धामी पहले, विनय सिंह दूसरे और कृष्णा बोरा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में हेमलता तिवारी प्रथम, सोनी पांडे द्वितीय व बरखा तृतीय रहीं। अंडर-18 बालक वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में गौरव कुमार पहले, तेजस उपरारी दूसरे व वरुण शाही तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में माया प्रथम, दीया कठायत द्वितीय और प्रतिभा तृतीय रहीं।
विज्ञापन

ओपन बालक वर्ग की 3.5 किलोमीटर दौड़ में आशीष उप्रेती प्रथम, लक्की कुंवर दूसरे और आकाश सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मोनिका मेहता को पहला, कोमल मेहता को दूसरा और दीपिका को तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में यातायात निरीक्षक याकूब अली, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज देवी चंद, जनार्दन वल्दिया, ललित मोहन जोशी, निखिल महर, मनोज कुमार पुनेठा, प्रकाश जंग थापा, प्रशांत भैंसोड़ा, यतीश ओझा आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed