फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Government will have good education and employment

अच्छी शिक्षा और रोजगार देने वालों की होगी सरकार

Tue, 26 Mar 2019 11:14 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Tue, 26 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
Government will have good education and employment
पिथौरागढ़ में चुनावी चर्चा में मौजूद युवा। - फोटो : पिथौरागढ़
 लोकसभा चुनाव में वायदों और आश्वासनोें की बजाय युवा मतदाताओं उन चेहरों को तरजीह देने का मन बना रहे हैं जो बेहतर शिक्षा और रोजगार की बात करेंगे। युवाओं की नजर में बेरोजगारी बड़ी समस्या है और प्रचार के दौरान युवाओं तक पहुंच बनाने वाले नेताओं को इनके धारदार सवालों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


कैंपस चुनावी चर्चा के तहत मंगलवार को लाइब्रेरी में आयोजित चर्चा में युवाओं ने कहा कि देश में बेरोजगारी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं। सरकारों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास करने चाहिए। युवाओं ने कहा कि आज उच्च शिक्षा के नाम पर खोले गए डिग्री कालेजों में  प्राध्यापक तक नहीं हैं। अच्छी प्रयोगशालाएं नहीं हैं और पुस्तकों का भी अभाव है। व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित करने वाले और इंजीनियरिंग कालेजों में दक्ष शिक्षक नहीं हैं।
विज्ञापन


इन संस्थानों से डिग्री या डिप्लोमा लेकर निकलने वाले छात्र रोजगार के लिए भटक रहे हैं। चुनकर आने वाली सरकारों की यह जिम्मेदारी होनी चाहिए कि जो भी वायदे चुनावों में किए हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। युवाओं ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व की गई नोटबंदी प्रभावी नहीं रही। उन्होंने हेल्थ स्कीम और किसानों के हितों के लिए किए गए कार्यों की तारीफ की। युवाओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में धरातल पर काम किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये युवा रहे चुनावी चर्चा में शामिल-
सूर्या रावल, प्रेमा धामी, मोहम्मद हसन, संदीप पंत, शिवेन नेगी, पंकज सिंह, विजय पंत, सचिन, नीरज बिष्ट, लोकेश, सतीश, नरेंद्र महर, रोहित, प्रियंका, कृष्ण कुमार, जीवन, मनोज, कैलाश, प्रमोद, संदीप, कैलाश सिंह, रंजीत, सागर, राहुल, माहेश्वरी, शिल्पी, दीपिका, रजनी, निशा भट्ट।


जिले में 1.83 लाख हैं युवा मतदाता
चारों विधानसभा सीटों में 3.73 लाख मतदाता
पहली बार वोट देने वाले 6177 मतदाता
तीन विधानसभाओं में महिला वोटर अधिक
2014 की तुलना में 28010 मतदाता बढ़े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed