{"_id":"65d8d8c4f78fd3cbb00c1562","slug":"government-forgot-to-make-appointments-on-revenue-villages-included-in-regular-police-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-110520-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रेगुलर पुलिस में शामिल किए राजस्व गांव पर नियुक्तियां करना भूली सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रेगुलर पुलिस में शामिल किए राजस्व गांव पर नियुक्तियां करना भूली सरकार
Fri, 23 Feb 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजस्व क्षेत्र से जिले के कई गांवों को रेगुलर पुलिस में शामिल कर दिया गया है। विभाग में पदों के रिक्त होने से कानून व्यवस्था बनाए रखने में दिक्कतें हो रही हैं। जिले में सीओ, इंस्पेक्टर, एसआई, अपर एसआई, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल के पद रिक्त चल रहे हैं। इसके बाद भी सरकार नियुक्ति को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रही है। आलम ये है कि होमगार्ड के जवान यातायात का संचालन कर रहे हैं।
पिथौरागढ़ जिले में एसआई के 69 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष 43 कार्यरत और 39 पद रिक्त चल रहे हैं। आरक्षी नागरिक पुलिस के 361 पद के सापेक्ष 149 कार्यरत हैं और 212 पद रिक्त चल रहे हैं। आरक्षी सहायक के 148 के सापेक्ष 12 कार्यरत हैं। निरीक्षक 10 के सापेक्ष आठ कार्यरत हैं। सीओ के तीन पद स्वीकृत हैं जिसके सापेक्ष दो कार्यरत हैं।
595 गांव शामिल हुए हैं रेगुलर पुलिस में
पिथौरागढ़। अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद जिले के 595 गांव और तोक राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस में शामिल हुए हैं। पदों के रिक्त होने के कारण कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को दिक्कतें हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
-- --
इनसेट कोट-
मार्च में नये कांस्टेबल पिथौरागढ़ को मिलेंगे। इसके अलावा इंस्पेक्टर पद से सीओ पद पर प्रमोशन होने हैं। जल्द ही सभी रिक्त पद भर लिए जाएंगे। रिक्तियों की सूचना लगातार मुख्यालय को भेजी जा रही है।
लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।