फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   "Gopi Bhina 'film premiere show

‘गोपी भिना’ फिल्म का प्रीमियर शो

Fri, 16 Dec 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 16 Dec 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
"Gopi Bhina 'film premiere show
गोपी भिना फिल्म के प्रीमियर शो का शुभारंभ करती लोकगायिका कबूतरी देवी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंडी फिल्म ‘गोपी भिना’ के प्रीमियर शो का उद्घाटन प्रख्यात लोक गायिका कबूतरी देवी ने किया। अतिथियों के साथ ही कई लोगों ने पारिवारिक हास्य फिल्म ‘गोपी भिना’ का शो देखा। उन्होंने फिल्म के स्तर और कलाकारों के अभिनय की सराहना की।

विज्ञापन


राजकीय संग्रहालय के प्रेक्षागृह में कबूतरी देवी ने पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर, डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल, भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश जोशी, फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे, फिल्म की निर्माता मीनाक्षी माधवानंद भट्ट, अनमोल फिल्म प्रोडक्शन के मैनेजर जगजीवन कन्याल, फिल्म के निर्देशक अशोक मल्ल की मौजूदगी में ‘गोपी भिना’ का उद्घाटन किया। फिल्म की कहानी के अनुसार फिल्म का नायक गोपी पढ़ा-लिखा होने के बाद भी कहीं और नौकरी न मिलने के कारण पोस्टमैन की नौकरी के लिए रखी गई शर्त को स्वीकार करता है और घर जमाई बनकर अपनी जिंदगी की शुरुआत करता है।
विज्ञापन


गोपी पत्नी के मोटापे और उसकी कटुता भरी जुबान से सदैव परेशान रहता है। सास के ताने भी उसे सुनने पड़ते हैं। आफिस में देर से पहुंचने पर महिला पोस्टमास्टर की डांट खानी पड़ती है। इसलिए महिलाओं के प्रति उसकी खीज बढ़ती जाती है। फिल्म अचानक नया मोड़ लेती है। गोपी को गांव की पूजा में देवी के दर्शन होते हैं। वह महिलाओं की मन की बात जानने का वरदान मांग लेता है। हास्य पुट से भरपूर फिल्म को बेहतर ढंग से फिल्माया गया है। सिने कलाकार हेमंत पांडे, हिमानी शिवपुरी, त्विशा भट्ट, संजय सिलोड़ी, हास्य कलाकार मंगल चौहान, स्थानीय कलाकार जनार्दन उप्रेती जन्नू दा, हेमराज बिष्ट, दिलीप वल्दिया, भुवन पांडे, यसवंत महर, शमशेर महर आदि स्थानीय कलाकारों ने फिल्म में अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से ‘गोपी भिना’ फिल्म देखें
राजकीय संग्रहालय के प्रेक्षागृह में 17 दिसंबर से ‘गोपी भिना’ फिल्म का एक शो चलाया जाएगा। फिल्म की निर्माता कंपनी अनमोल फिल्म प्रोडक्शन के मैनेजर जगजीवन कन्याल ने बताया कि शो दोपहर 12 से 3 बजे तक चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed