{"_id":"56fab0104f1c1be44af001df","slug":"gndhura-fire-erupted-in-the-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनधूरा के जंगल में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनधूरा के जंगल में भड़की आग
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Tue, 29 Mar 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
भड़की आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट मृग विहार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घनधूरा के जंगल में भीषण आग लगी है, जिससे छोटी वनस्पतियों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए घनधूरा रेंज को रवाना हो गई है। बताया गया कि कस्तूरी मृग को मारने के लिए अक्सर शिकारी इस जंगल में आग लगाते हैं।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से धधक रही यह आग बड़े क्षेत्र में फैल गई है। हर साल शिकारी कस्तूरी मृग को निचले इलाकों में लाने के लिए घनधूरा जंगल के ऊंचे इलाकों में आग लगा देते हैं। वन विभाग ने इस वन रेंज को अति संवेदनशील घोषित किया हुआ है। इसके बावजूद शिकारी अपने मंसूबे पूरे करने के लिए इस जंगल में आग लगा रहे हैं। कई हेक्टेयर में फैली यह आग हवाओं के चलने से पूरे क्षेत्र में फैल गई है। आग लगने से घनधूरा जंगल के कई जानवरों को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता इंद्र सिंह धानिक ने कहा कि हर वर्ष घनधूरा के जंगलों में पूरे गर्मियों में आग लगी रहती हैं, जिससे यहां का पर्यावरण पूर्ण रूप से प्रभावित होने लगा है। अस्कोट के वन रेंजर केआर टम्टा ने बताया कि घनधूरा वन रेंज में लगी आग को काबू करने के लिए टीमों को घनधूरा भेज दिया गया है। जंगल में किन लोगों ने आग लगाई है इसकी भी जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, पमस्यारी के जंगल में भी आग लगी हुई है। वन विभाग की डीडीहाट रेंज की टीम आग पर काबू पाने के लिए रवाना हो गई है। पर्यावरण के जानकार और वृक्ष मित्र पुरस्कार से सम्मानित कुंवर दामोदर राठौर ने कहा कि जंगलों में आग लगाने वालों को उम्रकैद की सजा देनी चाहिए। लोग अपने स्वार्थ के लिए हजारों पेड़ों और जंगली जानवरों को आग के हवाले कर देते हैं।