{"_id":"06655e2817ef0dcdc46e91e2aae4e747","slug":"gnai-gonia-demand-atms-in-bury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणाई, गोनियागाड़ में एटीएम लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणाई, गोनियागाड़ में एटीएम लगाने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में एटीएम न होने से ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों की लगातार मांग के बाद भी एटीएम न लगने से लोगों में बैंक प्रबंधन के खिलाफ रोष है। क्षेत्र के लोगों ने एसबीआई के जनरल मैनेजर अल्मोड़ा को पत्र भेजकर गणाई और गोनियागाड़ में एटीएम लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
गणाईगंगोली के प्रधान आनंद बोरा, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह बोरा, चंदन वाणी, धीरेंद्र उपाध्याय, भुवन बोरा, रमेश लाल, फकीर राम, किशन राम ने कहा है कि गणाई में एटीएम न होने से लोगों को एटीएम सेवा के लिए 27 किमी दूर बेड़ीनाग जाना पड़ता है।
विज्ञापन
कहा है कि स्टेट बैंक की शाखा गणाई से दो किमी और मुख्य चौराहे से 600 मीटर दूर है। बैंक में लेनदेन में ग्राहकों को तमाम दिक्कतें होती हैं। कहा है कि अगर भारतीय स्टेट बैंक एटीएम लगाने के लिए सक्षम नहीं है तो क्षेत्र के लोग दूसरे बैंकों से एटीएम लगाने के लिए पत्राचार करेंगे।
विज्ञापन