{"_id":"6459351e90759f955d0d9ded","slug":"glacier-darma-valley-china-border-road-opened-pithoragarh-news-c-8-1-134461-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ग्लेशियर आने से बंद दारमा घाटी की सड़क खुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ग्लेशियर आने से बंद दारमा घाटी की सड़क खुली
Mon, 08 May 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 08 May 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। ग्लेशियर आने से बंद हुई दारमा घाटी की चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क आवागमन के लिए खोल दी गई है। सड़क खुलने से सुरक्षा बलों के जवानों और ग्रामीणों को राहत मिली है।
दारमा घाटी की तवाघाट, सोबला-ढाकर सड़क रविवार सुबह साढ़े नौ बजे बालिंग और दुग्तू के बीच लौखुग नाले में ग्लेशियर आने से बंद हो गई। इसके चलते दर्जनों ग्रामीण और पंचाचूली दर्शन के लिए गए पर्यटक फंस गए थे।ग्रामीणों ने सड़क बंद होने की सूचना सीपीडब्ल्यूडी के एई अनिल बंग्याल को दी। उन्होंने सात किमी दूर नागलिंग में खड़ी जेसीबी को सड़क खोलने के लिए भेजा।
मौसम साफ रहने और लगातार नौ घंटे कार्य कर बर्फ को हटाया गया। इससे सड़क वाहनों के आवागमन के लिए खुली। सड़क खुलने से ग्रामीण, पर्यटक और सुरक्षा बलों के वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। दुग्तु के होम स्टे संचालक पीएस दुग्ताल, दांतू के पानू दताल, महेश जंग ने कार्यदायी संस्था के अधिकारी और कर्मचारियों के कार्य की सराहना की।