{"_id":"67800a778612ccb6870362e4","slug":"girl-dies-by-drowning-in-water-tank-in-dadeldhura-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-122527-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डडेलधुरा में बच्ची की पानी की टंकी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डडेलधुरा में बच्ची की पानी की टंकी में डूबकर मौत
Thu, 09 Jan 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के डडेलधुरा में पानी की टंकी में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। डडेलधुरा के गन्यापधुरा गांव पालिका 2 कालापानी गांव में गणेश माली की दो साल पांच महीने की बेटी रिया माली खेल रही थी। इसी बीच वह घर के पास ही खेतों में सिंचाई के लिए बनाई पानी की टंकी में गिर गई। परिजन उसे डडेलधुरा के अस्पताल ले गए लेकिन बच्ची को नहीं बचाया जा सका। इस हादसे के बाद मृतक रिया माली के पिता गणेश माली सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं। संवाद
विज्ञापन