फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   GIC kothera with the help of the Exercise Teacher

व्यायाम शिक्षक के सहारे जीआईसी कोठेरा

Tue, 15 May 2018 10:29 PM IST
दिगंबर रौतेला/अमर उजाला, गंगोलीहाट
दिगंबर रौतेला/अमर उजाला, गंगोलीहाट Updated Tue, 15 May 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
GIC kothera with the help of the Exercise Teacher
गंगोलीहाट का राजकीय इंटर कॉलेज कोठेरा - फोटो : अमर उजाला

राजकीय इंटर कॉलेज कोठेरा है तो इंटर कॉलेज, लेकिन यहां कक्षाएं हाईस्कूल की चलती हैं। कक्षा 6 से 10 तक की कक्षाओं को मई प्रथम सप्ताह तक एलटी के दो शिक्षक पढ़ा रहे थे। इस माह के पहले सप्ताह एलटी विज्ञान शिक्षक की पदोन्नति हो गई। अब विद्यालय में केवल व्यायाम शिक्षक ही रह गए हैं। पांच कक्षाओं को व्यायाम शिक्षक ही पढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा शासनकाल में वर्ष 2011 में कोठेरा हाईस्कूल को इंटर का दर्जा दिया गया, लेकिन प्रधानाचार्य, शिक्षक और अन्य स्टाफ के पद सृजित नहीं किए गए। जनता ने पद सृजित कराने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी, नतीजतन वर्ष 2016 में कांग्रेस शासनकाल में प्रधानाचार्य के साथ ही हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता और प्रधान लिपिक का पद सृजित किया गया, लेकिन तैनाती एक भी पद में नहीं की गई। प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, लिपिक विहीन राजकीय इंटर कॉलेज में वर्ष 2017 से इंटर की कक्षाओं में प्रवेश नहीं हो रहे हैं। वर्ष 2011 से 16 तक एलटी में तैनात शिक्षकों ने इंटर की कक्षाओं का संचालन किया।
विज्ञापन


एलटी में हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान और कला के पद रिक्त हैं। एलटी में एकमात्र व्यायाम शिक्षक की ही तैनाती है। वर्ष 2014 में विद्यालय की छात्रसंख्या 396 थी, जो वर्तमान में 160 रह गई है। इस विद्यालय पर कोठेरा, भंडारीगांव, सिमलकोट, जाखनी, रणकोट, उकाला, जमड़कोट, तुनाड़, बोरखेत, भूलागांव, खणकटिया, झरकोठेरा समेत कई गांवों के लोग निर्भर हैं। कोठेरा के प्रधान भगवती प्रसाद कोठारी का कहना है कि अब शिक्षकों की तैनाती एवं इंटर की कक्षाओं के संचालन के लिए अभिभावकों और विद्यार्थियों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईसी कोठेरा में मात्र एक शिक्षक की तैनाती होने के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र अध्यापकों की व्यवस्था कर दी जाएगी। -किशोर पंत, खंड शिक्षाधिकारी गंगोलीहाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed