{"_id":"58e3d2464f1c1b41485b4236","slug":"gaurihat-s-two-handpumps-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीहाट के दोनों हैंडपंप बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरीहाट के दोनों हैंडपंप बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
Updated Tue, 04 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
गौरीहाट में बंद पड़ा हैंडपंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूनाकोट ब्लॉक के गौरीहाट कस्बे में जल संस्थान द्वारा लगाए गए हैंडपंप 4 महीने से खराब पड़े हैं। इस कारण गर्मी के सीजन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंप खराब होने की सूचना यहां के लोगों ने कई बार मूनाकोट के जूनियर इंजीनियर को दी, लेकिन विभाग के अधिकारियों द्वारा इसमें रुचि न लेने के कारण लोगों मेें भारी गुस्सा है।
विज्ञापन
झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर बसे गौरीहाट कस्बे में राहगीरों और आसपास के गांव के लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चार साल पहले दो हैंडपंप लगाए गए। कुछ समय तक तो हैंडपंप ठीक-ठाक चले, लेकिन चार महीने से इनमें पानी आना बंद हो गया है। कस्बे में जल संस्थान का कोई सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट भी नहीं है।
विज्ञापन
व्यापार संघ अध्यक्ष पूरन सिंह धारियाल ने बताया कि विभाग के अभियंता को इस बारे मेें कई बार सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शीघ्र ही इन हैंडपंपों को सही नहीं किया गया तो लोग विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे। इधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा का कहना है कि हैंडपंपों को ठीक करने के लिए टीम बुलाई गई है। जल्द ही इनकी मरम्मत हो जाएगी।
विज्ञापन