{"_id":"601448248ebc3e32852b84ef","slug":"garbage-colection-in-didihat-pithoragarh-news-hld412902697","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट में घर- घर से कूड़ा उठवाने का काम करेगी नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट में घर- घर से कूड़ा उठवाने का काम करेगी नगर पालिका
विज्ञापन
डीडीहाट नगर।
- फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पालिका प्रत्येक घर से जैविक-अजैविक कूड़े को अलग से उठाएगी। जैविक कूड़े से खाद बनेगी जबकि अजैविक कूड़े को कांपेक्ट करके पालिका अपनी आय बढ़ाएगी। पालिका की इस पहल से नगरवासियों को कूड़े की समस्या से निजात मिलेगी।
डीडीहाट नगरवासियों को अब घरों का कूड़ा फेंकने के लिए सड़कों में लगे कूड़ेदानों तक नहीं जाना पड़ेगा। नगर पालिका नगर के हर घर से जैविक-अजैविक कूड़ा अलग करके ले जाएगी। हर घर को अपने घर में जैविक (सूखा) और अजैविक (गीला) कूड़ा को स्वयं ही अलग अलग रखना होगा। नगर पालिका इन कूड़ों को उठाने के लिए हर मोहल्ले में दो-दो कर्मचारियों की तैनाती करेगी। जो कूड़े को हर घर से एकत्रित करके कूड़ा वाहनों में डालेंगे। जहां से यह कूड़ा वाहन से मशीनों तक ले जाया जाएगा। जहां पर इसकी खाद बनाई जाएगी। पालिका के अधिशासी अधिकारी पीएस बोरा ने बताया कि पालिका कूड़े से खाद बनाने और कांपेक्ट करने वाली मशीनें शीघ्र लगा रही हैं। इसमें अजैविक कूड़े को कांपेक्ट करके हर साल हल्द्वानी ले जाकर बेचा जाएगा। जैविक कूड़े से खाद बनाकर बाजार में बेचने का काम पालिका करेगी। घर-घर से कूड़ा उठाने के काम के लिए चार लाख रुपये माह पर किसी ठेकेदार या कंपनी के साथ निविदा के माध्यम से पालिका करार करेगी।
घर-घर से कूड़ा उठने के बाद भी सड़कों पर कूड़ा
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के कई वार्डों में घर-घर से कूड़ा नहीं उठ रहा है। कूड़ा उठने के समय के बाद भी सड़कों पर कई जगह कूड़ा दिखाई देता है। इस कारण लोगों का चलना भी मुश्किल हो जाता है। नगर के 20 वार्डों में स्वच्छता मोहल्ला समिति का गठन भी किया गया है, लेकिन इसके बाद भी कई बार सड़कों पर कूड़ा पड़ा रहता है। गलियों और आंतरिक मार्गों पर कूड़ा डालने की आदत से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। नगर के मुख्य चौराहों पर भी कूड़ेदानों के बाहर तक कूड़ा बिखरने से लोगों का चलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कूड़ा डालने वालों पर होगी कार्रवाई
पिथौरागढ़। पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज दास ने बताया कि कूड़ा सड़क पर डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कई घरों में लोग समय से कूड़ा नहीं देते हैं। कूड़ा उठान का समय तय किया गया है। पालिका के सफाई कर्मी घरों से कूड़ा उठाने पहुंचते हैं। इसके बाद भी लोग उन्हें कूड़ा नहीं देते हैं। कुछ लोग सड़कों में कूड़ा फेंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि तय समय के बाद यदि कोई सड़कों पर कूड़ा डालते हुए दिखे तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोग सड़कों पर बने कूड़ा संग्रहण स्थलों में घरों का कूड़ा दस बजे से पहले डालें, ताकि उसे समय पर उठाया जाएगा। या फिर शाम को तय स्थान पर डालें। जिससे गंदगी न हो। नगर की स्वच्छता में भी लोगों का सहयोग जरूरी है।
घर-घर से कूड़ा उठाने के काम से नगर को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। जैविक-अजैविक कूड़े से बनने वाली खाद और कबाड़ से साल में पालिका 15 से 20 लाख रुपये की आय होगी। हर मोहल्ले में कर्मचारियों की नियुक्ति से रोजगार उपलब्ध होगा।
- कमला चुफाल, पालिकाध्यक्ष, डीडीहाट