{"_id":"5bad11e7867a55013270faab","slug":"ganaigangoli-s-robo-dancer-reached-the-semi-finals-of-mast-kalandar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणाईगंगोली के रोबो डांसर ‘मस्त कलंदर’ के सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणाईगंगोली के रोबो डांसर ‘मस्त कलंदर’ के सेमीफाइनल में पहुंचे
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
रोबो डांसर विक्रम साथ में मीका सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के खगरोली पोखरी (गणाईगंगोली) के लाल रोबो डांसर विक्रम सिंह बोरा सोनी सब टीवी के रियलिटी शो ‘इंडिया के मस्त कलंदर’ में पहला और दूसरा राउंड पार कर सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। सेमीफाइनल में उनकी डांस पार्टनर श्रुष्टि बाहेकर होंगी। श्रुष्टि मेडिकल स्टूडेंट होने के साथ ही विक्रम की डांस एकेडमी की स्टूडेंट भी हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक शनिवार और रविवार रात 8 बजे सोनी सब पर आने वाले रियलिटी शो ‘इंडिया के मस्त कलंदर’ में उत्तराखंड के माइकल जैक्सन के नाम से मशहूर विक्रम सिंह बोरा का जादू चल रहा है। बीते रविवार के एपीसोड में विक्रम ने बेहतरीन बबल्स डांस की प्रस्तुति देकर आर या पार राउंड को पार किया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। विक्रम की सुपर परफॉर्मेंस देख उनको विनर आफ द डे घोषित किया गया। रियलिटी शो में मशहूर सिंगर मीका सिंह और गीता कपूर जज की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विक्रम का कहना है कि उनको पूरा उत्तराखंड सपोर्ट कर रहा है। उत्तराखंड के सुपर स्टार गायक स्वर्गीय पप्पू कार्की ने शुरुआत में उनकी बहुत मदद की थी। वह आज हमारे बीच नहीं हैं, उनकी बहुत याद आती है। अनमोल फिल्म प्रोडक्शन नवी मुंबई के मैनेजर जगजीवन कन्याल का कहना है कि जैसे पवनदीप राजन को पूरे उत्तराखंड ने सहयोग किया था। उसी तरह विक्रम को भी पूरे उत्तराखंड का सपोर्ट मिल रहा है। विक्रम के प्रदर्शन से पिता रमेश सिंह बोरा, माता तुलसी देवी, भाई गोविंद सिंह, सतीश सिंह, मित्र, सगे-संबंधी बेहद खुश हैं। विक्रम का परिवार गांव में ही रहता है।
विज्ञापन
चोट के बावजूद हिम्मत नहीं हारा पहाड़ी शेर
रविवार को विक्रम सिंह के हाथ में काफी चोट आ गई थी। डॉक्टर ने उन्हें एक हफ्ते तक पानी में हाथ लगाने से सख्त मना किया था, लेकिन उत्तराखंड का यह पहाड़ी शेर सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका नहीं गंवाना चाहता था। विक्रम ने न केवल शो में प्रतिभाग किया, बल्कि बेहतरीन बबल्स डांस परफॉर्मेंस से आर या पार राउंड को पार कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।