{"_id":"65340f8914e65d28ab031d08","slug":"ganai-mahavidyalayas-annual-festival-celebrated-with-pomp-pithoragarh-news-c-230-shld1025-6035-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: धूमधाम से मनाया गया गणाई महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: धूमधाम से मनाया गया गणाई महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव
Sat, 21 Oct 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली में वार्षिकोत्सव धूमधामसे मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा निकाली। छात्र-छात्राओं ने घर से लाए चावल और मिट्टी कलश में डाली और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने समस्याओं को लेकर मुख्य अतिथि को ज्ञापन भी दिया।
प्राचार्य सिद्धेश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान शौर्य दीवार पर सभी परमवीर चक्र विजेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि जेपी चन्याल ने महाविद्यालय प्रबंधन को समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। छात्र-छात्राओं ने संगीत विषय खोलने की मांग की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य चंदन बाणी, जगदीश मेहता, जैक बोरा, ग्राम प्रधान कूना प्रीति वर्मा, प्राध्यापक डॉ. अंकिता टम्टा , डॉ. मनोहर चंद जोशी, डॉ. प्रेमा पांडे, डॉ. दीप्ति लोहनी, जीवन बोरा, दीपक पंत, विनोद सिंह, मनीष कुमार, मनोज उप्रेती, गोपाल चंद सहित कई लोग मौजूद रहे।