{"_id":"6509d2ecc42848c090080eb6","slug":"ganai-gangoli-college-will-soon-get-its-building-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-4743-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गणाई गंगोली महाविद्यालय को जल्द मिलेगा अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गणाई गंगोली महाविद्यालय को जल्द मिलेगा अपना भवन
Tue, 19 Sep 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली को अगले माह तक अपना भवन मिल जाएगा। महाविद्यालय के नए भवन का निर्माण काफी समय से लंबित चल रहा था। अपना भवन नहीं होने से वर्तमान में जीआईसी परिसर में स्थित टिनशेड में कक्षाएं चल रही हैं।
वर्ष 2014-15 में स्थापित गणाई गंगोली राजकीय महाविद्यालय जीआईसी परिसर के एक टिनशेड में किया गया। तत्कालीन विधायक नारायण राम आर्य ने विधायक निधि से दो कमरे बनवाए। वर्तमान में महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या 314 है। दो कमरों में पढ़ाई होने से छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्ष 2018-2019 में महाविद्यालय भवन निर्माण की स्वीकृति मिली। मंडी परिषद ने दो करोड़ से महाविद्यालय भवन का निर्माण शुरू किया। महाविद्यालय के प्राचार्य सिद्धेश्वर सिंह ने भवन का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था को जल्द सभी निर्माण कार्य पूरा कर हस्तांतरण की कार्यवाही करने को कहा। अगले माह तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। संवाद