फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fury among villagers due to land subsidence in Birmthal

Pithoragarh News: बिरमथल में जमीन धंसने से ग्रामीणों में रोष

Wed, 02 Aug 2023 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 02 Aug 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Fury among villagers due to land subsidence in Birmthal
थल के बिरमथल में धंस रही जमीन। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। बिरमथल में दो साल से निर्माणाधीन टैक्सी स्टैंड में ठेकेदार की सुस्त कार्यप्रणाली का खमियाजा सत्याल गांव के ग्रामीण भुगत रहे हैं। 10 ग्रामीणों की लगभग 30 नाली नाप जमीन दलदल में समा गई है। जमीन धंसने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जमीन को लगातार नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुनील सत्याल, हंसी देवी, पुष्पा देवी, प्रेम सिंह, पुष्कर सिंह, चंदर सिंह, धरम सिंह, बृजेश सिंह, करम सिंह और सोबन सिंह की जमीन धंस गई है। गांव के ही सुनील सत्याल ने बताया कि उनकी अब तक तीन नाली जमीन बर्बाद हो चुकी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र जमीन की सुरक्षा के ठोस उपाय नहीं किए तो ठेकेदार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed