{"_id":"58a491ae4f1c1bd257d83c37","slug":"fundamental-right-forces-happy-to-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंडामेंटल राइट मिलने से सेना के जवान खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंडामेंटल राइट मिलने से सेना के जवान खुश
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
भड़कटिया मतदान केंद्र में वोटिंग के लिए लाइन में खड़े सेना के जवान
- फोटो : अमर उजाला
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पहली बार सेना के सेवारत जवानों के लिए यहां छावनी क्षेत्र के भड़कटिया और कासनी में मतदान केंद्र बनाया गया। इनमें सेना में कार्यरत जवानों ने वोटिंग की। सेना के जवानों ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने उनको फंडामेंटल राइट (मौलिक अधिकार) के उपयोग का अवसर दिया है। दोनों मतदान केंद्रों पर सेना ने सुरक्षा के लिए अपने जवान भी लगा रखे थे। दोनों मतदान केंद्रों में शांति रही। सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मतदान की प्रक्रिया का निरीक्षण करने बूथों पर पहुंचे थे। इससे पहले सेना के जवानों को पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालना पड़ता था।
विज्ञापन
जवानों ने बताया कि इस बार उनका नाम जिले की वोटर लिस्ट में शामिल हुआ। परिवार के सदस्यों के नाम भी उसमें जोड़े गए। बाद में बीएलओ ने वोटर पर्ची हर जवान को उपलब्ध कराई। बुधवार को मतदान के लिए आने पर सब काफी खुश थे। देश के विभिन्न प्रांतों के सेना के इन मतदाताओं ने पिथौरागढ़ सीट के दावेदारों के लिए ही वोट किया। बताया गया कि दावेदारों ने सेना के अधिकारियों के माध्यम से अनुमति लेकर अपना थोड़ा बहुत प्रचार भी छावनी क्षेत्र में किया। इन मतदान केंद्रों पर आम मतदाताओं ने पहले की तरह वोटिंग की।
विज्ञापन