{"_id":"68150b33f92e79ee8f034c04","slug":"fruit-plants-of-different-species-are-being-prepared-in-vishaad-nursery-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-127325-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: विषाड़ नर्सरी में तैयार हो रहे हैं विभिन्न प्रजाति के फलों के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: विषाड़ नर्सरी में तैयार हो रहे हैं विभिन्न प्रजाति के फलों के पौधे
Fri, 02 May 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 02 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । उद्यान विभाग की विषाड़ नर्सरी में विभिन्न प्रजाति के फलों के पौध तैयार किए जा रहे हैं। इन पौधों को सचल दल के माध्यम से काश्तकारों को उपलब्ध कराया जाता है। उद्यान विभाग के पास जिले में 12 नर्सरी हैं। 24 सचल दल केंद्रों के माध्यम से काश्तकारों को पौधे उपलब्ध कराए जाते हैं। जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित विषाड़ नर्सरी में फलों के पौध तैयार किए जा रहे हैं। ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक हरि राम ने बताया कि नर्सरी में नींबू वर्गीय प्रजाति के 20,000 पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से पांच हजार पौधे सचल दल केंद्रों के माध्यम से काश्तकारों को उपलब्ध कराए जाएंगे। वर्तमान में नर्सरी में कीवी, आड़ू के एक-एक हजार, सेब के सात हजार और पुलम के दो हजार पौधे हैं। बरसात के सीजन में यह पौधे काश्तकारों को बिक्री किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन