{"_id":"659adb4ced910152fb09ac68","slug":"frost-poses-a-threat-to-vehicles-on-the-roads-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-8971-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सड़कों पर वाहनों के लिए खतरा बना है पाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सड़कों पर वाहनों के लिए खतरा बना है पाला
Sun, 07 Jan 2024 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़-धारचूला एनएच में पाले में फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त कार। स्रोत: जागरूक पाठक।
पिथौरागढ़। जिले की कई सड़कों पर पाला वाहनों के लिए खतरा बना हुआ है। रविवार की सुबह नैनीपातल के पास एक कार पाले में फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार के अगले हिस्से के सड़क से ठीक नीचे स्थित पैदल रास्ते पर अटक जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
वड्डा-सिलोनी मार्ग पर पाला वाहनों के लिए खतरा बना हुआ है। पिथौरागढ़-धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग में नैनीपातल और सतगढ़ के पास सबसे अधिक पाला गिरता है। नैनीपातल में दिसंबर में एक कार फिसलकर खेतों में जा गिरी थी जिसमें धारचूला से हल्द्वानी जा रहे पांच लोग घायल हो गए थे।
इसके बाद बीआरओ ने चूने का छिड़काव किया था। इससे कुछ समय राहत मिली थी लेकिन रात के समय जबरदस्त पाला गिरने से एक बार फिर वाहनों के लिए खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने पालाग्रस्त स्थानों पर फिर से चूने का छिड़काव करने की मांग की है। संवाद