फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   From today, the cheap gall sellers of the district will not distribute ration

आज से राशन नहीं बांटेंगे जिले के सस्ता गल्ला विक्रेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
From today, the cheap gall sellers of the district will not distribute ration
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते सस्ता गल्ला विक्रेता। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। मानदेय नहीं मिलने से सस्ता गल्ला विक्रेताओं में गहरी नाराजगी है। उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जिले के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पहली अक्तूबर से राशन का वितरण ठप रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सस्ता गल्ला विक्रेता अध्यक्ष मनोज पांडेय और महासचिव कैलाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। इस मौके पर गल्ला विक्रेताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि गल्ला विक्रेताओं की तमाम समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं किया गया है। गल्ला विक्रेताओं ने पुराने बकाया का भुगतान, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, एमडीएम, अंत्योदय के भाड़े का भुगतान करने की मांग की। वर्तमान में गल्ला विक्रेता मानदेय दिए जाने की मांग कर रहे हैं, इसके बावजूद उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सभी गल्ला विक्रेता सामूहिक इस्तीफा देने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में हेमचंद्र जोशी, संतोष कुमार, चंद्रभुवन सिंह, मनोज कापड़ी, पीतांबर दत्त, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed