फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   From today's tol fair, special worship in Shiv temple

थल मेला आज से, शिव मंदिर में होगी विशेष पूजा

Wed, 12 Apr 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Wed, 12 Apr 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
From today's tol fair, special worship in Shiv temple
थल का शिव मंदिर, यहां कल होगी विशेष पूजा - फोटो : अमर उजाला

ऐतिहासिक और व्यापारिक महत्व का थल मेला बृहस्पतिवार से शुरू होगा। मुख्य मेला 14 अप्रैल को बैशाखी के दिन होगा। उस दिन लोग शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। बैशाख संक्रांति के दिन लगने वाले इस मेले का काफी महत्व है। लोग शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर अरिष्ट दूर करने की प्रार्थना करेंगे। मेले का उद्घाटन 13 अप्रैल को अपरान्ह चार बजे होगा।

विज्ञापन


मेला समिति के अध्यक्ष शमशेर सत्याल ने बताया कि इस बार भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मेला स्थल पर सभी सरकारी विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। 14 अप्रैल की रात स्टार नाइट में कुमाऊं के प्रसिद्ध लोकगायक अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा। थल मेले में बुधवार से दुकानें सजने लगी हैं। मंदिर में 14 अप्रैल को तड़के चार बजे से पूजा-अर्चना होने लगेगी। मंदिर के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। हर रूट के लिए अलग-अलग स्टैंड बनाए गए हैं। बेड़ीनाग, पांखू के लिए वाहन रामगंगा पुल पार से जाएंगे। डीडीहाट, नाचनी के लिए वाहन पेट्रोल पंप के पास से सवारियां बैठाएंगे। मुवानी, पिथौरागढ़ के वाहन अपने पुराने स्टैंड से ही यात्रियों को ले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed