{"_id":"683356b5fb127aee29012964","slug":"free-operation-of-students-cleft-lip-pithoragarh-news-c-230-shld1024-128237-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: छात्र के कटे होंठ का निशुल्क हुआ ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: छात्र के कटे होंठ का निशुल्क हुआ ऑपरेशन
Sun, 25 May 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 25 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
मनमोहन छात्र
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम कनालीछीना ने राजकीय इंटर कॉलेज रसैपाटा में अध्ययनरत कक्षा छठीं के छात्र मनमोहन के कटे होंठ और तालू का निशुल्क ऑपरेशन रुद्रपुर के प्राइवेट अस्पताल में कराया। छात्र का होंठ जन्म से कटा था। कनालीछीना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत धानिक ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत शून्य से 19 वर्ष तक के बच्चों का निशुल्क उपचार किया जाता है।
उन्होंने कहा कि यह लाभ उन्हीं बच्चों दिया जाता है जो सरकारी विद्यालय या आंगनबाड़ी में पढ़ाई कर रहे हों। उन्होंने किसी बच्चे में जन्मजात इस तरह की समस्या होने पर अस्पताल में संपर्क करने को कहा है ताकि निशुल्क उपचार का लाभ मिल सके। संवाद