फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Free Blood Test in Pregnancy

महिला जिला अस्पताल में निशुल्क खून की जांच से गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Free Blood Test in Pregnancy
पिथौरागढ़। हरगोविंद पंत महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के खून की निशुल्क जांच की जा रही है। रोजाना 50 से 75 महिलाओं को निशुल्क जांच का फायदा मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की इस व्यवस्था से गर्भवती महिलाओं को खासी राहत मिली है।
विज्ञापन

सीमांत जिले के एकमात्र महिला चिकित्सालय में पैथोलॉजी लैब नहीं है जबकि पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर जिलों समेत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों की महिलाओं को भी प्रसव के लिए यहां लाया जाता है। अस्पताल में जांच के लिए रोजाना करीब 125 महिलाएं आती हैं। इनमें से 10-15 महिलाएं प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती होती हैं। अस्पताल में खून की जांच की व्यवस्था न होने से गर्भवतियों के सैंपल लेने के लिए तीमारदारों को निजी पैथोलॉजी से कर्मचारी बुलाने पड़ते थे। इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं के लिए खून की निशुल्क जांच की सुविधा दिला दी है। इसके लिए एक पैथोलॉजी लैब से करार किया गया है। इसका भुगतान विभाग की ओर से किया जा रहा है। इस व्यवस्था से महिलाओं को काफी सुविधा मिली है। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि मातृ शिशु कल्याण एवं जननी सुरक्षा योजना के तहत सभी गर्भवती महिलाओं के खून की जांच मुफ्त की जा रही है। सीएमएस ने गर्भवतियों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed