फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh News: Fraud in the name of getting job in merchant navy

Pithoragarh: मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी, आरोपी युवक राजस्थान से गिरफ्तार

Fri, 11 Nov 2022 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 11 Nov 2022 12:05 AM IST
सार

पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से अलवर राजस्थान निवासी संजय कुमार बैरवा का पता लगाकर उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Pithoragarh News: Fraud in the name of getting job in merchant navy
जाजरदेवल पुलिस ने मर्चेंट नेवी में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को राजस्थान से - फोटो : PITHORAGARH

विस्तार

पिथौरागढ़ में मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.35 लाख रुपयों की धोखाधड़ी करने वाले एक व्यक्ति को जाजरदेवल पुलिस और एसओजी टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। भड़कटिया निवासी किशन सिंह धामी ने 15 अक्तूबर को जाजरदेवल थाने में तहरीर दी कि टेलीग्राम के माध्यम से मर्चेंट नेवी में नौकरी के रिक्त पदों का मैसेज मिला जिसमें दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर एक व्यक्ति ने बताया गया कि वह कै. संजीव बोल रहा है। उसने वाट्सएप के माध्यम से दस्तावेज मंगाए। साथ ही उसने बताया कि गोल्डन मरीन जहाज विशाखापट्टनम आ रहा है जिसमें रिक्त पद हैं। तब तक सारे दस्तावेज तैयार करने होंगे जिसके लिए एक लाख 35 हजार रुपये मांगे।

विज्ञापन


इसके बाद उस व्यक्ति का कोई जवाब नहीं आया। इस पर पुलिस ने धारा 420 और 66डी आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर दी। एसपी लोकेश्वर सिंह ने जाजरदेवल थानाध्यक्ष हरीश पुरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से अलवर राजस्थान निवासी संजय कुमार बैरवा का पता लगाकर उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में वड्डा चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी, साइबर सेल प्रभारी प्रियंका इजराल, कांस्टेबल ध्रुव सिंह, कुशल सिंह, नैन सिंह, विपिन ओली, गीता पवार आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed