फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fraud in Gangolihat

सोलर पावर पैक योजना में चार लाख 68 हजार रुपये का गबन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fraud in Gangolihat
Fraud in Gangolihat
गंगोलीहाट/पिथौरागढ़। गंगोलीहाट के बुंगलीगांव में सोलर पावर पैक योजना में 4.68 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। उरेडा के अधिकारी जब मामले की जांच के लिए गांव पहुंचे तो आरोपी व्यक्ति ने रुपये देने से मना कर दिया। उरेडा की जांच टीम ने सीडीओ को रिपोर्ट दे दी है। इसके बाद सीडीओ ने एसडीएम को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद केस रेगुलर पुलिस को दे दिया गया है। मामले में रेगुलर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ग्रामीणों और उरेडा से मामले की जानकारी ले रही है।
विज्ञापन

गंगोलीहाट के बुंगली गांव में पावर पैक योजना के तहत वर्ष 2004-05 में 232 पावर पैक लगे थे। वर्ष 2011 में पावर पैक की बैटरियां बदलनी थी। इसमें शर्त थी कि बैटरी बदलने के लिए गांवों को 1800 रुपये अतिरिक्त जमा करने थे। गांव वालों ने बिजली पहुंचने पर बैटरियां बदलना उचित नहीं समझा और रुपये जमा नहीं किए। सोलर पावर पैक लगाते समय ग्रामीणों ने करीब 4.68 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा कराई थी लेकिन ग्राम पंचायत स्तर पर बनी समिति ने सिक्योरिटी राशि बैंक से निकाल ली। यह राशि वापस न मिलने पर ग्रामीणों ने जब गबन करने का आरोप लगाया तो जिला पंचायत सदस्य कल्याण राम ने इसकी शिकायत डीएम से की थी। इसलिए डीएम ने सीडीओ को मामले की जांच के लिए कहा था। सीडीओ ने संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को जांच के लिए निर्देश दिए थे। एसडीएम ने मामले की जांच रेगुलर पुलिस को दी है। अब रेगुलर पुलिस ग्रामीणों और उरेडा से पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

गबन के आरोपी ने कहा, वापस नहीं दूंगा रुपये
पिथौरागढ़। सीडीओ के निर्देश के बाद जब उरेडा की टीम मामले की जांच के लिए बुंगली गांव पहुंची तो गबन करने वाले आरोपी का कहना था कि अधिकतर ग्रामीणों ने पावर पैक बेच दिए हैं। अब उन्हें वह राशि वापस नहीं देंगे। उरेडा की जांच टीम ने पूरी रिपोर्ट सीडीओ को दी। इसके बाद सीडीओ ने संबंधित एसडीएम से मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने मामले की जांच रेगुलर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोलीहाट के बुंगली ग्राम पंचायत में सोलर पावर पैक योजना के तहत 232 पावर पैक लगाए गए थे। इसमें 4.68 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आने के बाद जांच को टीम गांव गई थी। गबन करने वाले व्यक्ति ने रुपये वापस देने से मना कर दिया। पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। मामले में रेगुलर पुलिस जांच कर रही है। - एमएस रावत, परियोजना प्रबंधक, उरेडा, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed