{"_id":"58d6a2cd4f1c1bb6681a8052","slug":"four-injured-in-car-accident-two-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना में चार घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटना में चार घायल, दो गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sat, 25 Mar 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में कार दुर्घटना के घायलों को खाई से लाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी-थल मार्ग पर गायत्री चेतना केंद्र के पास के मोड़ में शनिवार अपरान्ह करीब 1.30 बजे सेंट्रो कार के 50 मीटर खाई में गिरने से चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस स्थान पर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रो कार (पी16यू-4687) से शनिवार दोपहर बाद चार लोग थल की तरफ जा रहे थे। यहां से करीब एक किलोमीटर दूर एक मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से कार खाई में पलट गई। दुर्घटना में रांथी निवासी भगत राम (31) पुत्र तेज राम, उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी (26), बेटी खुशबू (8) और कार चालक नामिक निवासी दरपान राम (23) पुत्र कल्याण राम घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकाला। सभी घायलों को 108 आपात वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन
अस्पताल के डा. प्रकाश चौधरी, डा. गौतम कुमार, डा. धनंजय ने बताया कि भगत राम और दरपान राम को गंभीर चोट है। इनके कूल्हे की हड्डी टूट गई है। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। लक्ष्मी और उनकी बेटी खुशबू को मामूली चोट है। इस स्थान पर 20 दिन पहले भी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। लोगों का कहना है कि गायत्री चेतना केंद्र के इस मोड़ पर सड़क की हालत बेहद खराब है। लोनिवि ने सड़क की मरम्मत का कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन