फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Four houses in Musagao came under threat

मुसगांव में खतरे की जद में आए चार मकान

Thu, 25 Jan 2018 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 25 Jan 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
Four houses in Musagao came under threat
खतरे से घिरा देवलथल तहसील का मुसगांव - फोटो : अमर उजाला

देवलथल तहसील के मुसगांव में पिछली बरसात में जमीन दरकने का जो सिलसिला शुरू हुआ था, वह अब भी थमा नहीं है। मंगलवार रात हुई बारिश के दौरान एक बार फिर से चार मकान खतरे की जद में आ गए हैं। वहीं, अब तक भूमि संरक्षण विभाग ने गांव में सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए हैं, जबकि पहाड़ी से मलबा और पत्थर लगातार गिरकर मकानों तक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


बताया गया कि पिछली बरसात के समय मुसगांव के पीछे की पहाड़ी पर हल्का भूस्खलन हुआ था। इस भूस्खलन को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। नतीजतन कमजोर हो चुकी इस पहाड़ी से लगातार मलबा गिरता जा रहा है। ठीक इस पहाड़ी की तलहटी पर मनोज सिंह ज्याला, हर्षवर्धन ज्याला, खड़क सिंह और उमेश सिंह ज्याला के मकान हैं। कभी-कभार पहाड़ी से गिरा मलबा मकानों से टकरा जाता है। मंगलवार रात हुई बारिश के दौरान भी पहाड़ी से मलबा गिरने लगा और लोगों में दहशत फैल गई। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने गांव का दौरा करने के बाद इस मामले की जानकारी तहसीलदार आईबी मल्ल को दी है।
विज्ञापन


तहसीलदार का कहना है कि भूमि संरक्षण विभाग को सुरक्षा के उपाय करने के लिए पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि यदि भूकटाव रोकने के लिए सुरक्षा दीवार लग जाए तो मकानों को खतरा नहीं होगा। जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि मनरेगा के तहत गांव में सुरक्षा दीवार लगाने का काम तो शुरू हुआ, लेकिन गांव के 50 फीसदी हिस्से में यह काम किया ही नहीं गया। जिन मकानों को खतरा हो रहा है पहले वहां पर दीवार लगाने के बजाय दूसरी जगह दीवार लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed