फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Found Gold in Bangapani

मलबा हटाने के बाद मकान के भीतर से मिले 25 तोला सोने के गहने 18-21-55

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Found Gold in Bangapani
मोरी गांव में मकान के मलबे से मिले सोने के गहने। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी तहसील के मलबे में दबे एक मकान से करीब आठ तोला सोने के गहने मिले। इससे पहले एक मकान से चार तोला सोना मिला था। इस साल जून-जुलाई में आई आपदा से दर्जनों मकान ध्वस्त हो गए थे। मोरी गांव में कई मकान जमींदोज होने से गहने, खाद्यान्न सहित सभी कीमती सामान भी दब गया था। क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी ने प्रशासन से मकानों में दबे कीमती सामान की तलाश करने की मांग की थी। बारिश रुकने के बाद कीमती सामान मिलने की उम्मीद में अब यह परिवार मकानों के ऊपर का मलबा हटाकर सामान तलाश कर रहे हैं। इसके लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को मोरी गांव में पदम सिंह के मकान से खुदाई के दौरान करीब आठ तोला सोने के गहने मिले। पदम सिंह ने यह गहने बेटी की शादी के लिए बनाए थे। इससे पहले मोहन सिंह के मकान के मलबे में दबे मलबे से चार तोला सोने के गहने मिले थे। बृहस्पतिवार को खुदाई के दौरान धारचूला के एसडीएम एके शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed