फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Former Congress minister AAP joins AAP

कांग्रेस के पूर्व सांस्कृतिक धर्मोत्सव तीर्थाटन के उपाध्यक्ष नेता हरीश उपाध्याय आप में शामिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Former Congress minister AAP joins AAP
पिथौरागढ़ में बैठक में मौजूद आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/लोहाघाट (चंपावत)। आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 विस चुनाव को लेकर तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का विकास ठप है। इस दौरान कांग्रेस नेता और सांस्कृतिक, धर्मस्व, तीर्थाटन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष हरीश उपाध्याय ने 75 से अधिक लोगों के साथ आप की सदस्यता ली।
विज्ञापन

यहां एक होटल में शनिवार को हुई बैठक में आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए आप का सत्ता में काबिज होना आवश्यक है। सत्ता में आने के बाद पार्टी दिल्ली मॉडल की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास किया जाएगा। पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुशील खत्री ने संचालन किया। सदस्यता लेने वालों में प्रमोद कापड़ी, इंद्र सिंह खनका, हेमंत भंडारी, विनय गुरुरानी, आशुतोष सहित कई युवा शामिल रहे। इस मौके पर कुमाऊं संभाग अमित जोशी, जीतेंद्र फुलारा, संगठन मंत्री डीएस कटोलिया, चंद्र प्रकाश पुनेड़ा, पुरमल सिंह धर्मशक्तू, एडवोकेट आलोक चौधरी, सुरेश जोशी, गोविंद बिष्ट, धर्मेश जोशी, राकेश वर्मा, एडवोकेट सरोज देउपा आदि थे।
विज्ञापन

इस दौरान मोहनिया और कलेर ने सैनिक विश्रामगृह लोहाघाट पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कहा कि आम आदमी पार्टी जिस प्रकार जनभावनाओं को देखते हुए दिल्ली में कार्य कर रही है, उसी के अनुरूप वह उत्तराखंड में भी कार्य करेगी। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हयात सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में मीडिया प्रभारी विपिन पुनेठा ने संचालन किया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री डीएस कोटलिया, संगठन मंत्री कुमाऊं अमित जोशी, जितेंद्र फुलारा, गुणानंद सकलानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed