{"_id":"679353c2c5a2e135220bf3d3","slug":"former-cm-bhagat-singh-koshyari-could-not-cast-his-vote-due-to-wrong-name-in-the-list-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav: ये कैसी तैयारी...सूची में नाम गलत होने से वोट नहीं डाल पाए पूर्व सीएम, लोग बोले- घोर लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav: ये कैसी तैयारी...सूची में नाम गलत होने से वोट नहीं डाल पाए पूर्व सीएम, लोग बोले- घोर लापरवाही
Fri, 24 Jan 2025 02:18 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:18 PM IST
सार
पिथौरागढ़ नगर निगम में मतदाता सूची में नाम गलत होने की वजह से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मतदान नहीं कर सके। उन्हें बिना मतदान किए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
भगत सिंह कोश्यारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिथौरागढ़ नगर निगम में मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण आम मतदाता ही नहीं बल्कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी मतदान करने से वंचित रह गए। नगर निगम चुनाव में मतदान करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी दो दिन पूर्व पिथौरागढ़ आ गए थे। नगर के पनलोट वार्ड में उनका मतदान केंद्र था। जब मतदाता सूची देखी गई तो सूची में नाम गलत होने से वह मतदान नहीं कर सके। उन्हें बिना मतदान किए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर निगम के कई वार्डों में मतदाता सूची में नाम नहीं होने की शिकायतें लोग सुबह से ही करते नजर आए। कुछ मतदाता एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूचियों में अपना नाम ढूंढ़ते नजर आए। मतदाता सूची में नाम नहीं होने या नाम में गड़बड़ी के कारण मतदान से वंचित रह गए लोगों का कहना था कि मतदाता सूची तैयार करने में घोर लापरवाही की गई है।
विज्ञापन