फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forests are burning, forest department is helpless in extinguishing the fire.

Pithoragarh News: जल रहे हैं जंगल, आग बुझाने में वन विभाग लाचार

Sun, 24 May 2026 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 24 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Forests are burning, forest department is helpless in extinguishing the fire.
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में आग लगने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। इस सीजन में अब तक 32 घटनाओं में 28.25 हेक्टेयर जंगल जला है। इसमें पांच हेक्टेयर आरक्षित और 23.25 हेक्टेयर सिविल व पंचायती वन शामिल हैं। आग से वन विभाग को 74,750 रुपये के नुकसान का आकलन है। तमाम दावों और संसाधनों के बाद भी जंगल सुलग रहे हैं और वन विभाग लाचार है।
विज्ञापन

मई पहले सप्ताह बारिश होने से वनाग्नि पर नियंत्रण हो गया था लेकिन अब गर्मी बढ़ने के साथ ही आग की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। सिविल और पंचायती वनों में आग अधिक लग रही है। पंचायती वनों में आग लगने के बाद सरपंच वन विभाग का मुंह ताकते हैं। इसके चलते कई जगहों पर बहुमूल्य वन संपदा को खासा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वनों में आग की घटनाओं को देखते हुए विभाग ने क्रू-स्टेशन और फायर वाॅचरों की संख्या भी बढ़ा दी है। विभाग सभी संसाधन उपलब्ध होने भी दावा कर रहा है। बावजूद इसके दूरस्थ जंगलों एवं चट्टानी इलाकों में आग लगने पर इसे रोकने में कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं। गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, थल सहित अन्य हिस्सों में अब भी जंगल वनाग्नि की चपेट में हैं। जंगलों की आग बुझाकर इन्हें सुरक्षित बचाना विभाग के लिए चुनौती बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आग पर नियंत्रण को हैं 72 क्रू-स्टेशन
वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए वन विभाग ने पहले 68 क्रू-स्टेशन बनाए थे। प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि आग की घटनाओं में इजाफा होने के बाद इनकी संख्या बढ़ाकर 72 कर दी गई है। आग बुझाने के लिए पहले 180 फायर वाचर तैनात किए गए थे। अब 210 फायर वाचर तैनात किए गए हैं।
--
26 वनाग्नि सुरक्षा समितियों को दिया है धन
सीमांत जिले में आग से वनों को बचाने के लिए 26 वनाग्नि सुरक्षा समितियों को 30-30 हजार रुपये की धनराशि दी गई है। जिले में करीब 1550 वन पंचायतें हैं। प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि सुरक्षा समितियां आग बुझाने में सहयोग कर रही हैं।

--
पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग और डीडीहाट रेंज में आग लगने की घटनाएं अधिक हो रही हैं। सभी वन क्षेत्राधिकारियों को जंगलों में आग लगने पर तुरंत उस पर नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ग्रामीणों से आग बुझाने में सहयोग करने का भी अनुरोध किया जा रहा है। - आशुतोष सिंह, डीएफओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed