फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest Fire in Pithauragrh

जंगलों की आग पनखोली गांव तक पहुंची घास के सात लुट्टे और लकड़िया जली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Pithauragrh
पिथौरागढ़ में घरों तक पहुंची जंगलों की आग पर वन विभाग ने बमुश्किल काबू पाया। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पनखोली गांव में लगी आग से ग्रामीणों के सात लुट्टे घास और जलौनी लकड़ी का ढेर जल गया। घरों के नजदीक पहुंची आग पर ग्रामीणों ने बमुश्किल काबू पाया। आग बुझाने में दो युवक मामूली रूप से झुलस भी गए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 16 किमी दूर मूनाकोट विकासखंड के पनखोली गांव में शुक्रवार को जंगलों की आग गांव तक पहुंच गई। आग के कारण जलौनी लकड़ियों का ढेर और 12 लुट्टे घास जल गई।
विज्ञापन

इसमें ईश्वरी दत्त कापड़ी के छह, ममता कापड़ी के चार, गोविंद बल्लभ कापड़ी और भावना कापड़ी का एक-एक लुट्टा घास शामिल है। घरों के नजदीक आग पहुंचने के कारण ग्रामीणों को आग बुझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण युवा, महिला और बुजुर्गों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में योगेश कापड़ी और शिवम कापड़ी हल्के झुलसे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आग से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने आर्थिक मदद मांगी है।

आबादी तक जंगल की आग पहुंचने की चौथी घटना
पिथौरागढ़। जंगल की आग आबादी तक पहुंचने की यह चौथी घटना है। मार्च में ख्वांकोट में जंगल की आग से एक मकान और घास के कई ढेर जल गए थे।
ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया था। इसके बाद तीन दिन पूर्व गंगोलीहाट के सिबना गांव में घास और पेड़ जल गए थे। नाचनी में भी जंगलों की आग से लीची आदि फलदार पेड़ जल गए थे।
पनखोली गांव की नाप भूमि में आग लगी है। हवा के कारण घास के लुट्टों तक पहुंची है। जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश जोशी, रेंजर, पिथौरागढ़।ाबू पाया।

पिथौरागढ़ जिले के पनखोली गांव में जंगलों की आग से घास के लुट्टे जलते हुए।

पिथौरागढ़ जिले के पनखोली गांव में जंगलों की आग से घास के लुट्टे जलते हुए।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed