फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest Fire in Pithauragarh

पिथौरागढ़ में फायर सीजन के शुरू होते ही धधकने लगे जंगल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Pithauragarh
पिथौरागढ़ नगर के निकट रई और धनौड़ा के ऊपर जंगल धधकते रहे। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में गर्मी के बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ने से धुंध छाने लगी है। धुंध के कारण आंख और दमा के रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के पास धनौड़ा, रई बस्ते के ऊपरी हिस्सों में शनिवार को जंगल जलते रहे। कनालीछीना विकासखंड के ध्वज के जंगल भी जलते रहे।
विज्ञापन

सीमांत जिले में करीब सवा तीन लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल वनों से आच्छादित है। सर्वाधिक क्षेत्रफल 2.77 लाख हेक्टेयर पंचायती वनों का है। दूसरा नंबर आरक्षित वनों का है। वन विभाग के अधीन आने वाले इन जंगलों की देखरेख का जिम्मा वन विभाग का है। आरक्षित श्रेणी में 75783 हेक्टेयर वन क्षेत्र हैं। तीसरे नंबर पर सिविल वन हैं, जिनका क्षेत्रफल 41700 हेक्टेयर है। जंगलों को बचाने के लिए वन विभाग ने फायर प्लान बनाया है। जिले में करीब 77 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं, इनके जरिये जंगलों की आग पर निगाह रखी जा रही है। वन विभाग ने जिला मुख्यालय स्थित प्रभागीय वन कार्यालय वन में वायरलेस सिस्टम के लिए टावर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। शीतकाल में अच्छी बर्फबारी और बारिश होने से फिलहाल जंगलों में काफी नमी है, जिससे आग की घटनाएं अभी कम हुई हैं जबकि कम बारिश के कारण पिछले साल जनवरी से ही जंगल धधकने लगे थे। वर्ष 2021 में जिले में जंगल में आग की कुल 260 घटनाएं हुई थी, जिनसे 488 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed