फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest Fire in Pithauragarh

पिथौरागढ़ में आग से धधक रहे हैं जंगल, नहीं बुझ रही है जंगलों की आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Pithauragarh
देवलथल-पिथौरागढ़ सड़क पर आग से जलते जंगल। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले की जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसके बावजूद वन विभाग जंगलों की आग पर काबू नहीं पा सका है। जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ने से हर ओर धुंध छा गई है।
विज्ञापन

इस कारण दृश्यता कम हो गई है। कई स्थानों पर 200 मीटर दूर भी साफ नहीं दिखाई दे रहा है। कस्तूरी मृग विहार क्षेत्र में कई दिनों से लगी भीषण आग के कारण जंगली जानवरों पर खतरा मंडरा गया है।
विज्ञापन

जंगलों में भीषण आग लगने से डीडीहाट के आसपास का पूरा क्षेत्र धुएं की चपेट में आ गया है। कस्तूरी मृग वन विहार क्षेत्र के घनधूरा रेंज में लगातार लग रही आग से जानवरों में भी खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्कोट वन प्रभाग के तहत आने वाले घनधूरा रेंज में कई दिनों से आग लगी है। हजारों किमी में फैले इस वन क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति के जानवर पाए जाते हैं। इनके लिए भी भोजन, पानी और वासस्थल की कमी होने लगी है।
डीडीहाट वन रेंज के पमस्यारी, लालघाटी, थल डीडीहाट वन क्षेत्र, नारायणनगर वन क्षेत्र में कई दिनों से आग लगी है। इस कारण डीडीहाट के आसपास के क्षेत्र में पूरा धुआं भर गया है। दमा से ग्रसित लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
वहीं आंखों में जलन की शिकायत लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। वन विभाग की टीमें इन क्षेत्रों में आग बुझाने को जा रही हैं लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा रहा है।
सीमांत जिले के मूनाकोट, कनालीछीना विकासखंड के पनखोली, पलेटा, लछैर, मड़मानले, ध्वज, बड़ालू आदि स्थानों पर जंगल धधक रहे हैं।
जंगलों में आग के कारण अनमोल वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। इसके बाद भी वन विभाग जंगलों की आग पर काबू नहीं पा सका है।
लाखटोली में घास के 19 लुट्टे जला दिए
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत लाखटोली में अराजक तत्वों ने रात के 11 बजे 19 लुट्टे जला दिए। इससे पशुओं के लिए चारे की दिक्कत हो गई है। आग से केशव दत्त, उमेश चंद्र, कृष्णानंद, तारा दत्त, भैरव देवी के 19 लुट्टे जल गए।

लोगों ने तहसील प्रशासन से शिकायत कर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लाखटोली की ग्राम प्रधान पूजा जोशी ने प्रशासन से जांच कर गरीब परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed