फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest Fire in Munsyari

पिथौरागढ़ जिले में नहीं थम रही हैं आग की घटनाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Munsyari
मुनस्यारी के लेंगा से लगी पहाड़ी पर जंगलों में लगी भीषण आग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। शीतकाल में सीमांत जिले में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बृहस्पतिवार को मुनस्यारी के लेंगा में जंगल जले। इससे प्राकृतिक वन संपदा को खासा नुकसान पहुंच रहा है। जंगली जानवरों के शिकार के लिए जंगलों में आग लगाने की भी आशंका है। इसके बाद भी आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीमांत विकासखंड मुनस्यारी के खलिया बुग्याल, तोमिक की पहाड़ी, पंचाचुली की तलहटी, साईपोलू की पहाड़ी, हंसलिंग की तलहटी पर आग लग चुकी है जबकि आजकल उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी एवं भीषण ठंड के चलते जंगली जानवर तलहटी की ओर आते हैं, ऐसे में शिकारी भी इन क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ा देते हैं। वह जंगल में आग लगाकर जानवरों को घेरने का प्रयास करते हैं, ताकि शिकार आसानी से किया जा सके। इसके बावजूद वन विभाग हर बार की तरह टीम भेजकर केवल खानापूरी कर रहा है। रेंजर लवराज सिंह ने कहा कि इन क्षेत्रों से लगे वन पंचायत सरपंचों को अलर्ट करने के साथ ही वन विभाग की टीम गश्त कर घटना के कारणों का पता लगा रही है। इधर जिला मुख्यालय के असुरचूला, सल्मोड़ा, नैनीसैनी के जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे प्राकृतिक वन संपदा को खासा नुकसान हो रहा है। डीडीहाट और कनालीछीना के अधिकांश जंगल फायर सीजन से पहले ही जल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed