{"_id":"e129237f49589fa2723f730223aed08d","slug":"force-came-from-the-chief-of-security-for-the-outer-districts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए बाहरी जिलों से पहुंचा फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए बाहरी जिलों से पहुंचा फोर्स
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Sun, 14 Feb 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत के सोमवार से शुरू हो रहे दौरे के समय सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाहरी जिलों से फोर्स यहां पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री का बरम और धारचूला में कार्यक्रम तय है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि जिले का अधिकांश फोर्स अर्द्धकुंभ की ड्यूटी पर चले जाने के कारण सीएम के दौरे के लिए बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और ऊधमसिंह नगर से फोर्स मंगाया गया है। उन्होंने बताया कि बरम में रानीखेत के सीओ गोविंदलाल वर्मा के नेतृत्व में 11 उपनिरीक्षक, 6 हेडकांस्टेबल, 74 कांस्टेबल, 3 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 5 महिला कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी, एक यूनिट फायर ब्रिगेड, एक यूनिट टियरगैस तैनात रहेंगे। एलआईयू के निरीक्षक मुकेश पंत के नेतृत्व में 23 कर्मचारी सादी वर्दी में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
धारचूला में मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा सीओ हिमांशु साह संभालेंगे। धारचूला में दो सीओ, 16 उपनिरीक्षक, 12 हेड कांस्टेबल, 94 कांस्टेबल, 6 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 8 महिला पुलिसकर्मी, एक कंपनी पीएसी, एक फायरगैस, एक टियर गैस यूनिट रहेगी। धारचूला में भी एलआईयू के 23 कर्मचारी रहेंगे। दोनों स्थानों पर चार चार पुलिसकर्मी काली वर्दी में तैनात किए जाएंगे। दोनों स्थानों के लिए रविवार को फोर्स रवाना हो गया है। सभी को ड्यूटी की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन