फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   For good health, feed girls coarse grains instead of fast food.

Pithoragarh News: अच्छी सेहत के लिए फास्ट फूड नहीं बालिकाओं को खिलाओ मोटा अनाज

Tue, 05 Mar 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 05 Mar 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
For good health, feed girls coarse grains instead of fast food.
पिथौरागढ़। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत नेड़ा में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने कहा कि बालिकाओं में रक्त की कमी को दूर करने के लिए माता-पिता को फास्ट फूड की जगह मोटा अनाज खिलाना चाहिए। स्वस्थ बालिकाएं ही राष्ट्र का भविष्य हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के नेड़ा में अपराजिता कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कमला बिष्ट ने कहा कि आज खाने को बहुत चीजें हैं, लेकिन लड़कियों में खून की कमी है। इसे लेकर अभिभावकों को सावधान होने की आवश्यकता है। समाज सेवी लीला शर्मा ने कहा कि पहले मड़वा, भट, गहत, झिंगोरा, मक्का आदि मोटे अनाज प्रचुर मात्रा में खाए जाते थे। आयरन की कमी को दूर करने के लिए लोहे की कढ़ाई में खाना बनाया जाता था। बदलते जमाने की बीच अब आयरन की गोलियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह ने कहा कि वर्ष 2023 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने मोटा अनाज घोषित किया ताकि लोग मोटे अनाजों की पौष्टिकता को समझ सके और उन्हें खाए। इस अनाज के सेवन से रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है। सुनीता आकोटी ने कहा कि स्वस्थ बालिकाएं राष्ट्र का भविष्य हैं। इस मौके पर उषा बड़, हेमा शर्मा, भारती शर्मा, अंजली शर्मा, गीता शर्मा, रेखा, हरिप्रिया, भारती सिंह, बसंती शर्मा, तुलसी शर्मा, गंगा देवी, भागीरथी, जानकी शर्मा, वंदना खड़ायत, कशक शर्मा, ज्योति भट्ट, रेनू, चांदनी शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बोली महिलाएं-
आज बेटियां हर क्षेत्र में बेटों की बराबरी कर रही हैं। इसलिए बेटी को किसी भी रूप में कम नहीं आंका जा सकता है। बेटियों को स्वस्थ रहना होगा। - बीना शर्मा।

------------
प्रतिवर्ष आठ मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके हितों को लेकर जागरूक करना है। आज के समय में महिलाओं और बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य के पर ध्यान देने की आवश्यकता है। - देवकी कोरंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed