फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Folk singer Late. Kabutari Devi The book

Pithoragarh News: लोकगायिका कबूतरी देवी पर छपेगी किताब

Sat, 01 Apr 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 01 Apr 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Folk singer Late. Kabutari Devi
The book
पिथौरागढ़ में रंगकर्मी कैलाश कुमार से हस्तशिल्प की जानकारी लेते जनसंपदा विभाग के एचओडी। संवाद
पिथौरागढ़। आज पनी झूं-झूं भोल पनी झूं-झूं पोरखी ते न्है जूंला, स्टेशन संब पूजा दै मैले पछिल वीरान है जूंला... गीत को अपने मधुर कंठ से लोकप्रिय बनाने वाली लोकगायिक स्व. कबूतरी देवी पर इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट दिल्ली की ओर से किताब लिखने की तैयारी की जा रही है। इससे भविष्य में युवाओं को इस लोकगायिका के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


कबूतरी का जन्म चंपावत के लोकगायक परिवार में हुआ था। उनकी शादी पिथौरागढ़ जिले के क्वीतड़ गांव में हुई थी। वर्ष 1970 के दशक में उन्होंने आकाशवाणी के लिए सौ से अधिक पहाड़ी गीत गाए। ऑल इंडिया रेडियो के रामपुर, नजीबाबाद, लखनऊ और मुंबई के केंद्रों से इन गीतों का प्रसारण होता था। उस दौर में लाखों लोग उनके मधुर कंठ के मुरीद थे। कबूतरी का निधन सात जुलाई 2018 को हुआ था।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट दिल्ली के जनसंपदा विभाग के अध्यक्ष डॉ. के अनिल कुमार और लक्ष्मी रावत शुक्रवार को दिल्ली से पिथौरागढ़ पहुंचे। उनके साथ काफल ट्री के सुधीर कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने स्व. कबूतरी की बेटी हेमा के गांव कुम्डार जाकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दोनों शनिवार को लंदन फोर्ट स्थित भाव राग ताल नाट्य अकादमी में पहुंचे। उन्होंने रंगकर्मी कैलाश कुमार से मुलाकात कर पिथौरागढ़ की प्रसिद्ध हिलजात्रा पात्रों के मुखौटे और स्थानीय हस्तशिल्प के बारे में जानकारी लेकर सीमांत जिले में रंगमंच को आगे बढ़ाने के लिए कैलाश को भी सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed