फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Five thousand people of Suvakot village yearn for water

सुवाकोट गांव में पेयजल को तरसी पांच हजार की आबादी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Five thousand people of Suvakot village yearn for water
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से लगे सुवाकोट गांव की पांच हजार की आबादी को पिछले चार महीने से पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण कई बार जल निगम के चक्कर काट चुके हैं, बावजूद इसके ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

10 सितंबर को सेना ने अपनी भूमि में पानी का टैंक होने की बात कहकर रात में टैंक तोड़ दिया था। ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद गांव में टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही थी। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। सुवाकोट ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने बताया जिस स्थान पर पेयजल टैंक बनाया गया था वह जगह गांव के नाम की है। ग्रामीण पेयजल टैंक बनाने के लिए दूसरी जगह नाप भूमि देने के लिए तैयार हैं। लेकिन पेयजल निगम बजट न होने की बात कर रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि टैंक न बनने से अस्थायी तौर पर पानी ग्रामीणों को दिया जा रहा है। योजना का पानी गरालखोली के गांव तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने शीघ्र पेयजल टैंक बनाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने बताया कि भू अभिलेखों की जांच की गई थी, जिस भूमि पर टैंक बना था वह भूमि ग्रामीणों की है। इधर जल निगम के ईई आरएस धर्मशक्तू ने बताया कि भूमि विवाद के कारण पेयजल योजना का टैंक बनाने में समस्या आ रही है। भूमि विवाद सुलझने पर नया पानी का टैंक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed