फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Five Kemu buses packed and went to Haldwani

Pithoragarh News: हल्द्वानी को पैक होकर गईं केमू की पांच बसें

Tue, 05 Nov 2024 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 05 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Five Kemu buses packed and went to Haldwani
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में दीपावली और भाई दूज का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद अब शहर में रौनक लौटने लगी हैं। पर्व को मनाने गांवों को गए लौट आए हैं। स्कूल खुलने से चहल-पहल बढ़ गई है। हल्द्वानी जाने वाली केमू की पांच बसें यात्रियों से पैक होकर गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार से स्कूल और कार्यालय खुलने से काफी रौनक रही। पर्व के बाद गांवों में भले ही वीरानी छा गई हो लेकिन नगर में भीड़ रही। गांवों से आने वाली टैक्सियां पैक होकर पहुंची। गांवों से लोग अपने साथ स्थानीय उत्पाद और अन्य सामग्री लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

मैदानी क्षेत्रों से आए लोग वापसी करने लगे हैं। इससे रोडवेज, केमू स्टेशन, टैक्सी स्टैंड पर भी यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा।
केमू इंचार्ज अशोक चौहान ने बताया कि चार बसें हल्द्वानी और एक बस वाया हल्द्वानी होते हुए रामनगर भेजी गई। एक अतिरिक्त बस हल्द्वानी के लिए लगाई गई। एक बस वाया गंगोलीहाट होते हुए बागेश्वर और एक वाया थल होते हुए गरुड़ के लिए लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी बसें पैक होकर गई हैं। दिल्ली और देहरादून जाने वाली अधिकांश टैक्सियां भी पैक होकर गई हैं। बड़े महानगरों में काम करने वाले लोग अभी भी टैक्सियों में अपनी सीट बुक करा हैं। इनमें से दिल्ली जाने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है।

रोडवेज बस स्टेशन में सुबह से ही रही यात्रियों की भीड़भाड़
पिथौरागढ़। रोडवेज स्टेशन में सोमवार सुबह से ही यात्रियों की भीड़भाड़ रही। सबसे अधिक यात्री दिल्ली और देहरादून जाने वाले थे। हल्द्वानी, टनकपुर सहित अन्य शहरों की ओर जाने वाली बसें भी यात्रियों से भरकर रवाना हुईं। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग टैक्सियों से भी टनकपुर, देहरादून, दिल्ली के लिए गए। स्थानीय रूटों में भी टैक्सी वाहनों में सवारियां फुल रहीं।
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने चलाईं दो अतिरिक्त बसें
लोहाघाट (चंपावत)। दीपावली पर्व निपटने के बाद अवकाश में आए लोगों का मैदानी क्षेत्रों को लौटने का क्रम शुरू हो गया है। लोगों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं।
मैदानी क्षेत्रों को सोमवार को जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ रही। रोडवेज की एसएसआई दीपा वर्मा ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जहां हल्द्वानी, नैनीताल, बरेली, काशीपुर, पांवटासाहिब, गुरुग्राम के लिए एक-एक, दिल्ली के लिए चार और दून के लिए दो बसों का संचालन किया गया।

वहीं भीड को देखते हुए टनकपुर तक दो अतिरिक्त बस चलाईं गईं। एसएसआई ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए डिपो की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed