{"_id":"64b581da0edb7b9d26016bc2","slug":"first-monday-of-sawan-om-namah-shivay-echoed-in-shivalayas-pithoragarh-news-c-243-1-tnp1001-193-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सावन का पहला सोमवारः शिवालयों में गूंजा ऊं नमः शिवाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सावन का पहला सोमवारः शिवालयों में गूंजा ऊं नमः शिवाय
Mon, 17 Jul 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
थलकेदार मंदिर, गोरंगचौड़ शिवालय, ध्वज खंडेनाथ, धूशाखान शिवमंदिर, घंटेश्वर महादेव मंदिर, पुराना बाजार स्थित शिव मंदिर, हुड़ेती महादेव मंदिर, पाताल भुवनेश्वर में सुबह से ही भक्तों की भारी उमड़ी। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल और पुष्प से भगवान शिव की पूजा की। उधर, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, कनालीछीना, मूनाकोट, झूलाघाट, मुनस्यारी सहित कई अन्य क्षेत्रों में देवालयों में भक्तों ने पूजा अर्चना की।
बालेश्वर मंदिर में भक्तों ने की पूजा अर्चना
थल (पिथौरागढ़)। बालेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूजा-पाठ की। इस दौरान भैरवनाथ के मंदिर में खिचड़ी चढ़ाई और रामगंगा नदी के तट पर गंगा पूजन भी किया गया। डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने बालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी गोविंद बल्लभ भट्ट ने श्रद्धालुओं के मनोकामना पूर्ति की कामना की। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -
बम बम भोले के जयकारों से गूंजे मंदिर और शिवालय
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। जिले भर में सावन के पहले सोमवार को मंदिर और शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और मंदिर बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। क्रांतेश्वर, बालेश्वर, डिप्टेश्वर, मानेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने व्रत रखकर मंदिर में जलाभिषेक किया। मंदिरों में भजन कीर्तन भी किया गया तथा शिवार्चन का भी आयोजन हुआ। पंडित बसंत बल्लभ पांडेय के अनुसार सावन के प्रथम सोमवार का व्रत करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मान्यता है कि जो लोग निसंतान दंपती हैं, उनको यह व्रत जरूर करना चाहिए।
- कई शिवालयों में हुए शिवार्चन, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
- पूजा अर्चना कर सभी ने की सुख समृद्धि की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर (चंपावत)। स्थानीय पंचांग के अनुसार हरेला पर्व से शुरू होने वाले सावन माह के पहले सोमवार को आज शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने विधिविधान से भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले की गूंज रही।
नगर के पंचमुखी महादेव मंदिर, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के सैलानीगोठ शिव मंदिर, ज्ञानखेड़ा शिव मंदिर, छीनीगोठ शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, फूल, फल चढ़ाकर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की।
फोटो 17 टीएनपी 01 पी।
.................
सावन के पहले सोमवार हुई गंगा आरती
बनबसा (चंपावत)। सावन के पहले सोमवार को जय बालाजी कीर्तन मंडल की ओर से पवित्र शारदा नदी तट पर गंगा आरती का आयोजन हुआ। सात दीप प्रज्वलित कर शारदा आरती उपरांत भजन और कीर्तन हुए। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रतिभाग किया।
शारदा गंगा आरती के दौरान महिलाओं ने पत्तों के दोने के दीप बना नदी में प्रवाहित किए। वहं गंगा आरती संयोजक कपिल भार्गव, मनोज मित्तल, कीर्तन मंडल प्रमुख शिव नारायण साहू, राज कुमार पारीक, चंद्र शेखर भट्ट, आशीष भट्ट, नक्षत्र पांडेय, हिमांशु, सुशील कुमार, नीरज मुरारी, विक्रम चंद आदि ने सहयोग दिया। संवाद