{"_id":"5be46d42bdec2269af6498b6","slug":"fireworks-lit-two-and-a-half-million-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में ढाई करोड़ की आतिशबाजी जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में ढाई करोड़ की आतिशबाजी जलाई
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
दीपावली पर रोशनी से जगमग सोरघाटी (पिथौरागढ़) का नजारा देखते ही बन रहा था
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ जिले में दीपावली पर ढाई करोड़ की आतिशबाजी जलाने का अनुमान है। रात 7 से दस बजे तक आतिशबाजी जलाई गई।
विज्ञापन
दीपावली पर शाम होते ही लोग घरों में दीया जलाने में जुट गए थे। लक्ष्मी पूजन के बाद आतिशबाजी जलाने का क्रम शुरू हो गया। देखते ही देखते जिला मुख्यालय रोशनी में नहा गया। आसमान आतिशबाजी के धमाकों से गूंजने लगा। सुप्रीमकोर्ट के निर्देशानुसार रात 8 से 10 बजे तक पटाखे जलाए जाने थे, लेकिन पटाखे जलाने का क्रम शाम करीब 7 बजे से शुरू हो गया था, जो रात करीब 10 बजे तक चला।
देर रात में भी इक्का-दुक्का स्थानों पर पटाखे फूटते रहे। गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, गणाईगंगोली, थल, नाचनी, डीडीहाट, मुनस्यारी, धारचूला, अस्कोट, मदकोट, जौलजीबी, कनालीछीना, झूलाघाट में भी दीप पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में इक्का-दुक्का मामले आए
पिथौरागढ़। आतिशबाजी से मामूली रूप से जलने के जिला अस्पताल में इक्का-दुक्का मामले सामने आए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जिलेभर में आतिशबाजी से कोई बड़ी घटना सामने नहीं आने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
गोवर्धन पूजा की धूम
पिथौरागढ़/गणाईगंगोली/डीडीहाट। जिलेभर में बृहस्पतिवार को गोवर्धन पूजा की धूम रही। लोगों ने गायों की पूजा कर उन्हें पकवान खिलाए। गणाईगंगोली में घर-घर में गायों की पूजा की गई। डीडीहाट के हाट गांव में गोवर्धन पूजा की धूम रही। जिले के अन्य हिस्सों में भी सुबह से ही गोवर्धन पूजा का सिलसिला शुरू हो गया था।
अस्पताल में मरीजों को फल, मिठाई बांटी
पिथौरागढ़। दीपावली पर घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने जिला पुरुष और महिला अस्पताल में करीब 100 से अधिक मरीजों को फलों के साथ ही मिठाई बांटी। बच्चों को चॉकलेट बांटी गई। महिला अस्पताल में नवजात बालिकाओं के माता-पिता को उपहार बांटे गए। इस दौरान पूजा भट्ट, रविता बोहरा, करुणा खर्कवाल, विनीता सुतेड़ी, विनीता जोशी, अमित ओली, जगदीश, सौरभ, निकिता, साक्षी, अंजलि आदि शामिल थे।