फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fire extinguished to a large extent

काफी हद तक बुझ गई आग

Mon, 24 Dec 2018 11:02 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 24 Dec 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
Fire extinguished to a large extent
पिथौरागढ़ के नैनीपातल में कूड़े में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

नैनीपातल स्थित कूड़ाघर में लगी आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। हालांकि, अभी आग पूरी तरह नहीं बुझ पाई है। कूड़ाघर के काफी नीचे से लगी आग पर काबू पाने के लिए पोकलैंड मशीन से कूड़े के ढलान को काटा जा रहा है। नीचे का कूड़ा गीला होने से इसमें दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन


एक सप्ताह पहले कूड़ाघर में अचानक आग धधक गई। इससे नैनीपातल, बीसाबजेड़, सुखपोखरा, सातसिलिंग समेत कई गांवों में धुआं फैल गया। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हो गए और उन्होंने कूड़ाघर में नगर का कूड़ा डालने पर एतराज जताया। मामले में पालिका की ओर से जाजरदेवल पुलिस में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज की गई। रविवार को पालिका के साथ ही जल संस्थान और आईटीबीपी के टैंकरों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों ने कूड़े के वाहनों को भी बैरंग लौटा दिया। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने ग्रामीणों से वार्ता कर कूड़े का समुचित समाधान करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


सोमवार को पालिका के ईओ दीपक कुमार नैनीपातल पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए पोकलैंड लगाई। पोकलैंड से कूड़े को बराबर किया जा रहा है। साथ ही तीन टैंकरों से लगातार पानी डाला जा रहा है। पालिका के 12 कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया है। ईओ दीपक कुमार ने बताया कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। मंगलवार तक आग को पूरी तरह बुझा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में जहां-तहां लगे हैं कूड़े के ढेर
पिथौरागढ़। पालिका के स्वच्छक नैनीपातल में कूड़ाघर की आग बुझाने में व्यस्त हैं। इससे नगर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। ग्रामीणों द्वारा रविवार को लौटाए गए कूड़े के वाहन पालिका कार्यालय के आगे खड़े हैं। इनसे भी दुर्गंध उठने लगी है। नगरपालिका के पास के तिराहे, लिंक रोड, टकाना, कुमौड़ सहित कई स्थलों पर कूड़े के ढेर के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने कूड़े का समुचित निस्तारण शीघ्र करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed