फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fire department receives a new vehicle equipped with modern facilities

Pithoragarh News: अग्निशमन विभाग को मिला आधुनिक सुविधाओं से लैस नया वाहन

Mon, 26 Oct 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 26 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fire department receives a new vehicle equipped with modern facilities
लोहाघाट (चंपावत)। अग्निशमन केंद्र लोहाघाट को नया अग्निशमन वाहन मिल गया है। आधुनिक सुविधा से युक्त अग्निशमन वाहन से आगजनी की घटनाओं से निपटने में काफी मदद मिलेगी। सोमवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हंसदास सागर के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने नए वाहन की पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि इस नए वाहन में वाटर टेंडर क्षमता 3500 लीटर की है। अभी तक केंद्र में केवल दो हजार लीटर क्षमता वाले ही अग्निशमन वाहन उपलब्ध थे। उन्होंने बताया कि यह वाहन आधुनिक उपकरणों से लैस है। जिसमें डीसीपी और सीओटू एक्टिंग्विशर भी लगे हुए हैं। नया वाहन आने से क्षेत्र में होने वाली आगजनी की घटनाओं से निपटने में काफी सुविधा मिलेगी। यहां चालक राजेश खर्कवाल, चालक सुनील जोशी, जगदीश सिंह, भरत सिंह, लीडिंग फायरमैन कुंदन सिंह और नीरज राणा सहित समस्त दमकल कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed