{"_id":"65365d552ef80eacc10ffe45","slug":"fire-broke-out-in-a-two-storey-house-in-pipli-pithoragarh-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh Fire: पीपली में दो मंजिला मकान में लगी आग, घर का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh Fire: पीपली में दो मंजिला मकान में लगी आग, घर का सामान जलकर राख
Mon, 23 Oct 2023 05:17 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 23 Oct 2023 05:17 PM IST
सार
पीपली कस्बे के बचकोट निवासी चंद्रा देवी के मकान में आग लग गई। चंद्रा देवी दूसरे मकान में सोई थी। पड़ोसियों को मकान में आग लगने का पता चला तो उन्होंने शोर मचाया। युवाओं ने आग बुझाई।
विज्ञापन
दो मंजिला मकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कनालीछीना विकासखंड के पीपली में दो मंजिला मकान में आग लग गई। आग से घर में रखा खाद्यान्न और रसोई का सामान जल गया।
विज्ञापन
पीपली कस्बे के बचकोट निवासी चंद्रा देवी के मकान में आग लग गई। चंद्रा देवी दूसरे मकान में सोई थी। पड़ोसियों को मकान में आग लगने का पता चला तो उन्होंने शोर मचाया। युवाओं ने आग बुझाई। तब तक मकान के साथ ही सामान भी पूरी तरह से जल गया।
सामाजिक कार्यकर्ता भूपाल दत्त भट्ट ने इसकी सूचना राजस्व विभाग को देकर क्षति का आंकलन कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।